Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
11 महीने के बच्चे के लिए कितना खाना आवश्यक है?
शिशु का विकास तभी बेहतर होगा, जब उन्हें पौष्टिक तत्व मिलेंगे और 11 महीने के बच्चे धीरे-धीरे ठोस आहार का सेवन करने लगते हैं। इसलिए नीचे हम उदाहरण के तौर पर एक डाइट लिस्ट के बारे में आपको जानकारी दे रहे हैं (7)।
आप दिनभर में दो बार दो से तीन चम्मच बेबी सीरियल्स दे सकते हैं। आप होल वीट और मिश्रित अनाज का सेवन भी करा सकते हैं।
शिशु को पर्याप्त पोषण प्रदान करने के लिए हरी सब्जियों का सेवन करायें। आप हर दिन दो से तीन बार आधा से एक कप तक हरी सब्जियां दे सकते हैं। सिर्फ सब्जियां ही नहीं बल्कि उतनी ही मात्रा में आप फलों का भी सेवन करा सकते हैं। आपके शिशु बेहतर विकास के लिए फल और सब्जियांं दोनों ही बहुत महत्वपूर्ण है। लेकिन ध्यान रहे कि आप फलों का जूस शिशु के एक साल होने के बाद ही दें और वो भी घर में निकाला हुआ।वहीं, सब्जियों को अच्छे से उबालकर, मैश करके दें।
डेयरी और प्रोटीन युक्त उत्पाद जैसे – आप शिशु को दही, अंडे की जर्दी, पनीर, बींस भी एक से दो बार लगभग एक चौथाई कप दे सकते हैं।
अब आपका शिशु जब ठोस आहार लेने लगा है, तो आप उसे पूरे दिन में लगभग आधे से एक कप पानी दे सकते हैं। हालांकि, इस बारे में एक बार अपने डॉक्टर से भी बात जरूर कर लें क्योंकि हर शिशु की जरूरत एक दूसरे से अलग होती है। ऐसे में उनके पानी की जरूरत में भी अंतर हो सकता है।
नोट : इस डाइट में आप शिशु की जरूरत के अनुसार बदलाव कर सकते हैं क्योंकि हर शिशु और उनकी जरूरतें अलग-अलग होती है। इसके साथ ही बच्चे को पूरी तरह से मैस्ड भोजन देने के बजाय थोड़े बड़े टुकड़ों यह गाढ़ा खाद्य पदार्थ दें। बहुत ज्यादा तरल या मैस्ड खाद्य पदार्थ देने से बच्चों को वो ही खाने की आदत पड़ जाएगी, जिससे आगे चलकर उनको ठोस आहार का सेवन करने में मुश्किल हो सकती है। आप चाहें तो डॉक्टर से भी शिशु के स्वास्थ्य अनुसार डाइट चार्ट की सूची ले सकते हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |