healthplanet.net

Posted on

मानसिक विकास

वस्तुओं को पहचानना : 10 महीनों का शिशु इतना विकसित हो जाता है कि वह अपनी चीजों, खासकर खिलौनों को पहचानने लगता है। साथ ही अगर उसके सामने खिलौने को छुपाया जाए, तो वह उसे ढूंढने का प्रयास करते हैं।

फोटो वाली किताबें देखकर खुश होना : अगर 10 महीने के शिशु के सामने फोटो वाली किताब खोली जाए, तो वह फोटो को देखकर खुश होते हैं।

शब्दों को समझना : 10 महीने के शिशु में भाषा को समझने का भी विकास हो जाता है। वह हाय, नहीं, जाओ आदि शब्दों का मतलब समझने लगता है।

नकल करने की कोशिश : 10 महीने के शिशु दूसरों को देखकर नकल करना शुरू कर सकते हैं। जब उनके सामने कुछ किया जाए, तो वह उस क्रिया को दोहराने लगते हैं।

मां और पापा कहना : 10 महीने के होने तक ज्यादातर शिशु सरल शब्दों जैसे मामा, दादा, पापा, बाबा आदि का उच्चारण करना सीख जाते हैं।

निर्देशों को समझना : अगर शिशु को किसी काम के लिए मना किया जाए, तो वह आपके निर्देशों को समझने लगते हैं। जैसे अगर उन्हें शांत बैठने को कहा जाए, तो वह उसका मतलब समझने लगते हैं।

शारीरिक विकास

घुटनों के बल चलना : 10 महीने का शिशु घुटनों के बल चलना शुरू कर देता है। वह तेजी से पूरे घर में घूम सकता है।

पेट के बल लेटे हुए बैठना : जब 10 महीने का शिशु पेट के बल लेटा होता है, तो वह अपने आप से बैठने की कोशिश करता है।

सहारा लेकर खड़े होना : 10 महीने के शिशु किसी चीज को सहारा लेकर खड़े होने की कोशिश करते हैं।

चलने की कोशिश करना : शिशु को एक बार अपने पैरों पर खड़े होने की देरी होती है, फिर वह चलने में देरी नहीं करता है। शुरुआत में शिशु एक-एक करके पैर को आगे बढ़ाकर चलने का प्रयास करता है। इस दौरान व गिर सकता है, इसलिए ऐसे में आप हमेशा उसके साथ रहें।
Powered By
VDO.AI

आगे के दांत आना : शिशु के 10 महीने का होने तक उसके आगे के चार दांत आने लग जाते हैं (5)।

दृष्टि में सुधार : जन्म के बाद शिशु के देखने की क्षमता धीरे-धीरे विकसित होने लगती है। 10 महीने का शिशु अपने सामने से गुजरती हुई गाड़ी को भी टकटकी लगा कर देख सकता है। साथ ही वह उस पर नजर गड़ाकर रख सकता है (6)।
सामाजिक और भावनात्मक विकास

बाय-बाय करना : जब मेहमान घर से जाते हैं, तो शिशु उन्हें बाय-बाय करना सीख जाता है।

अजनबी को देख डरना : जिन लोगों को शिशु नहीं जानते, उनके देखकर या पास आने पर वह डर जाते हैं (7)।

अपनों से अलग होने का डर : अगर 10 महीने के शिशु को दूसरों की गोद में दिया जाए या चाइल्ड केयर में छोड़ा जाए, तो वो रोने लगते हैं। वह डर के कारण या फिर अपनों से दूर होने के कारण ऐसा करते हैं।

प्रतिक्रिया देना : 10 महीने के शिशु स्थितियों के प्रति प्रतिक्रिया करने लगता है। अगर उनका कोई खिलौना छुपा दिया जाए, तो वो रोने लगते है या फिर अपने अनुसार नाराजगी भी दिखा सकते हैं। वहीं, अगर उन्हें प्यार किया जाए, तो खुश होते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info