Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
सेहत के लिए अमृत से कम नहीं दूध और शहद, फायदे गिनते रह जाएंगे
Health Tips: दूध में अगर चीनी की बजाय शहद का इस्तेमाल किया जाए तो कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट भी दूध-शहद पीने की सलाह देते हैं.
Honey and Milk Benefits: दूध पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. हर कोई इसका इस्तेमाल करता है. कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो दूध को किसी मिठास के बिना ही पीते हैं लेकिन कुछ ऐसे भी लोग होते हैं तो चीनी (Milk) मिलाकर दूध पीना पसंद करते है. ऐसे लोगों के बता दें कि अगर आप चीनी की बजाय दूध में मिठास के लिए शहद (Honey) मिलाकर इस्तेमाल करें तो सेहत (Health) के लिए यह अमृत जैसा काम करेगा. यह अपने आप में संपूर्ण आहार माना जाता है. इससे स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं जड़ से खत्म हो जाती हैं. आइए जानते हैं दूध में शहद मिलाकर पीने से क्या-क्या फायदे होते हैं...
इम्यून पावर होगा स्ट्रॉंन्ग
अगर आप दूध और शहद मिलाकर पीते हैं तो इसका कॉम्बिनेशन शरीर के इम्यून पॉवर को बूस्ट कर देगा. दूध में पाया जाने वाला प्रोटीन-कैल्शियम और शहद के एंटीऑक्सीडेंट गुण आपको कई तरह की बीमारियां से तो बचाते हैं, कई रोगों को खत्म भी कर देते हैं.
दूध-शहद मिलाएं, वजन घटाएं
मोटापा आजकल बड़ी समस्या बनती जा रही है. इसे कम करने लोग क्या-क्या जतन नहीं करते लेकिन उन्हें कोई फायदा नहीं मिलता. अगर आप हर दिन दूध में शहद मिलाकर पीते हैं तो आपकी यह समस्या चंद दिनों में दूर हो जाएगी. शहद में पाया जाना वाला एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर के वजन को कंट्रोल करता है और मोटापा दूर.
तनाव में दूध-शहद का कॉम्बिनेशन फायदेमंद
आजकल की लाइफस्टाइल से कई तरह के तनाव होने लगे हैं. अगर आप तनाव के घेरे में हैं तो आपके लिए दूध और शहद रामबाण हो सकता है. इन दोनों को एक साथ मिलाकर पीने से तनाव कंट्रोल होता है और दिमाग शांत रहता है. रिसर्च के मुताबिक दूध हड्डियों को मजबूत करता है और शहद नसों के लिए फायदेमंद. इन दोनों का कॉम्बिनेशन आपके तनाव को दूर भगाता है.
सांस की समस्या से छुटकारा
अगर आपको सांस की कोई भी समस्या है तो आपके लिए दूध और शहद का मिश्रण फायदेमंद साबित हो सकता है. इसे पीने से सांस संबंधी किसी भी तरह की परेशानियां नहीं होती. हेल्थ एक्सपर्ट भी सलाह देते हैं कि अगर सांस की समस्या है तो दवा के साथ दूध-शहद मिलाकर पिएं.
चेहरे पर आएगा निखार
अगर आपका चेहरा डल है, उसकी चमक खो रही है तो आप दूध में शहद मिलाकर पी सकते हैं. इससे आपके चेहरे पर निखार आएगा और नेचुरल ग्लो मिलेगी. इससे आपको कॉस्मेटिक के इस्तेमाल की जरूरत भी नहीं होगी.
| --------------------------- | --------------------------- |