healthplanet.net

Posted on

वज्रासन के फायदे :-

पाचन को करे दुरुस्त

खाने के बाद वज्रासन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त होता है। दरअसल, इस आसान को करने से पैरों और जांघों के बीच ब्लड सर्कुलेशन बाधित होता है, जो हमारे पेट क्षेत्र में इसे आगे की ओर बढ़ाता है। ऐसे में यह आसन मल त्याग को सुधारने में असरदार हो सकता है। इस आसन को करने से कब्ज से राहत मिल सकती है।

खाने के बाद वज्रासन करने से पेट फूलने (गैस) और एसिडिटी जैसी परेशानी से निजात पा सकते हैं। यह शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषित करने में बेहतर होता है। अक्सर खाने के बाद किसी भी एक्सरसाइज और योग को न करने की सलाह दी जाती है, लेकिन वज्रासन एक ऐसा योग है, जिसे खाने के बाद करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि यह अपच की परेशानी को दूर करने में मददगार होता है।

पीठ के निचले हिस्से के दर्द को करता है दूर

वज्रासन करने से पीठ के निचले हिस्से की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। यह पीठ में कभी-कभार होने वाले दर्द और परेशानी को कम कर सकता है। साथ ही यह आसन साइटिका के कारण होने वाले दर्द को दूर करने में असरदार है।

ब्लड शुगर को करता है कंट्रोल

खाने के बाद वज्रासन करने से डायबिटीज कंट्रोल हो सकता है। यह उन आसनों में से एक है, जो डायबिटीज रोगियों के लिए प्रभावी होता है। दरअसल, यह पैंक्रियाज और लिवर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इस आसन के नियमित अभ्यास से इंसुलिन का उत्पादन करने की क्षमता में सुधार आता है। वज्रासन करने से फास्टिंग ब्लड शुगर के स्तर में सुधार देखा जा सकता है।

दिमाग को करता है शांत

वज्रासन का नियमित अभ्यास करने से दिमाग शांत हो सकता है। इससे आपके मन को शांति मिलती है। यह आसन भावनात्मक रूप से आपके लिए काफी लाभकारी हो सकता है। खाने के बाद इस आसन को करने से पेट का तनाव कम होता है। साथ ही यह एकाग्रता में सुधार लाता है। साथ ही इसस डिप्रेशन और स्ट्रेस की समस्याएं दूर होती हैं।

ब्लड प्रेशर में करें सुधार

वज्रासन शरीर में होने वाले तनाव, ब्लड प्रेशर के स्तर को कम करने में असरदार होता है। यह दिल से जुड़ी बीमारियों को दूर कर सकता है। इससे आपके शरीर को काफी लाभ हो सकता है।

नींद की परेशानी करे दूर

वज्रासन का नियमित रूप से अभ्यास करने से यह तनाव और चिंता को कम कर सकता है। इससे आपकी नींद अच्छी होती है। रात में खाने के बाद वज्रासन करें, इससे अच्छी और गहरी नींद आएगी।

मोटापा करे कम

वज्रासन का अभ्यास करने से पाचन को बढ़ावा मिलता है। यह पेट की चर्बी को कम करने में आपकी मदद करता है। खाने के बाद इस योग के अभ्यास से आपके शरीर का बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) में सुधार आता है। यह बढ़ते मोटापे को कम करने में कारगर होता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info