Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
सूखी खांसी के उपचार के लिए दो चम्मच शहद को आधे गिलास हल्के गर्म पानी में मिलाकर पी लें। नियमित शहद के सेवन से आपको सूखी खांसी में आराम महसूस होगा। अदरक से भी सूखी खांसी में आराम मिलता है। इसके लिए अदरक की एक गांठ को कूटकर उसमें एक चुटकी नमक मिला लें और दाढ़ के नीचे दबा लें।
सूखी खांसी के लिए नेचुरल कफ सिरप हैं ये 5 घरेलू उपाय, Dry cough से दोबारा कभी नहीं होंगे परेशान :-
गर्म पानी+शहद
1 वर्ष और उससे अधिक उम्र के वयस्कों और बच्चों के लिए, शहद का उपयोग सूखी खांसी से राहत दिला सकता है। दरअसल, शहद में जीवाणुरोधी गुण होते हैं, जो जलन को कम करने, गले को कोट करने में मदद कर सकता है।आप दिन में कई बार 1चम्मच शहद का सेवन कर सकते है। इसे चाय या गर्म पानी में मिलाकर पी सकते हैं।
हल्दी+ काली मिर्च
हल्दी में करक्यूमिन होता है, एक यौगिक जिसमें एंटी-इंफ्लेमेंटरी, एंटीवायरल और एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। जिसकी वजह से यह सूखी खाँसी सहित कई स्थितियों में फायदेमंद होता है। काली मिर्च के साथ लेने पर करक्यूमिन रक्त प्रवाह में अच्छे तरह से अवशोषित होता है। आप संतरे के रस जैसे पेय में 1 चम्मच हल्दी और 1/8 चम्मच काली मिर्च मिलाकर इसका सेवन कर सकते है।
अदरक+ नमक
अदरक में एंटीमाइक्रोबियल (बैक्टीरिया को नष्ट करने वाला) गुण मौजूद होता है। ऐसे में यह सुखी खांसी से राहत दिलाने में सहायता कर सकता है। अदरक छोटे से टुकड़े को लेकर उस पर एक चुटकी नमक छिड़ककर या शहद लगाकर इसे दांतों के नीचे दबा लें। इस तरह अदरक का रस धीरे-धीरे मुंह के अंदर जाने दें। करीब 5-7 मिनट रखने के बाद कुल्ला कर लें।
घी+काली मिर्च
घी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह गले को नरम रखने का काम करता है। यदि आप घी में काली मिर्च पाउडर को मिलाकर खाएं, तो आपको सूखी खांसी में बहुत आराम मिल सकता है।
नमक+पानी
नमक के पानी से गरारे करने से सूखी खांसी के कारण होने वाली परेशानी और जलन को कम करने में मदद मिलेगी। नमक का पानी मुंह और गले में बैक्टीरिया को मारने में भी मदद करता है। ऐसा करने के लिए, एक बड़े गिलास गर्म पानी में 1 चम्मच टेबल सॉल्ट घोलें। फिर दिन में कई बार गरारे करें।
| --------------------------- | --------------------------- |