Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
Morning Headache: सुबह उठते ही होने लगता है सिरदर्द? जानें इसके कारण और बचाव
Health News: सुबह के समय सिरदर्द की परेशानी होने पर इसके कारणों को जानना जरूरी है. इसके कारणों के आधार पर आप इस समस्या का इलाज कर सकते हैं.
सुबह सिरदर्द का कारण
Morning Headache: सिरदर्द की परेशानी काफी आम है. सर्दी-जुकाम हो या फिर किसी तरह की टेंशन, सिरदर्द होना काफी आम है. हर व्यक्ति सिरदर्द का परेशानियों से कभी न कभी सामना जरूर हुआ है. लेकिन यह तब बड़ी समस्या हो जाती है, जब सुबह उठते ही दर्द शुरू हो जाए, अगर आपको भी सुबह उठते ही तेज सिरदर्द या फिर भारीपन महसूस होता है तो इस स्थिति में समय पर इसका इलाज कराना जरूरी है. सुबह के समय तेज सिरदर्द होने का कारण लिवर में किसी तरह की समस्या हो सकती है. इसके अलावा इसके कई अन्य कारण हो सकते हैं. आइए जानते हैं इसके कारण और बचाव के तरीके क्या हैं?
सुबह सिरदर्द होने का कारण?
एनीमिया या किसी अन्य वजहों से खून में ऑक्सीजन की कमी के कारण सिरदर्द या फिर सुबह के समय चक्कर जैसा महसूस हो सकता है. इसकी वजह से सुबह के समय उठने का मन नहीं करता और कमजोरी भी लगती है.
ब्लड में शुगर का स्तर बढ़ने या फिर कम होने की वजह से भी मॉर्निंग डिजीनेस की समस्या हो सकती है. इसकी वजह से सुबह उठने के दौरान काफी बेचैनी और कमजोरी होती है.
शरीर में पानी की कमी के कारण भी कुछ लोगों को सुबह उठने के दौरान तेज सिरदर्द होता है.
कैसे पाएं सुबह के सिरदर्द से राहत
सुबह के समय होने वाले सिरदर्द की परेशानियों को कम करने के लिए इसके कारणों को जानकर इसका इलाज जरूरी होता है. इसके अलावा कुछ अन्य उपायों का भी सहारा लिया जा सकता है. जैसे-
मॉर्निंह सिकनेस होने पर सुबह नींबू पानी का सेवन करें. इससे कमजोरी महसूस नहीं होगी.
नींबू पानी पीने के बाद करीब 10 से 15 मिनट वॉक जरूर करें.
नींबू की चाय पीने से सुबह के समय सिरदर्द की परेशानी कम होती है.
इसके अलावा सुबह जल्दी नहा लें. इससे आपको कमजोरी और सिरदर्द की समस्या नहीं होगी.
| --------------------------- | --------------------------- |