healthplanet.net

Posted on

ज्यादा नींद आना भी है चिंता का विषय, जानें इसे भगाने के कुछ सुपर इफेक्टिव तरीके

जब आप जरूरत से ज्यादा सोती हैं, तो इससे न केवल आपका डेली रुटीन प्रभावित होता है, बल्कि और भी कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इसे कंट्रोल करना जरूरी है।

अच्छी सेहत के लिए पर्याप्त मात्रा में नींद लेना बेहद जरूरी होती है, लेकिन जब यही नींद अत्यधिक मात्रा में व्यक्ति लेने लगे तो यह बीमारी की वजह बन सकती है। स्वस्थ शरीर और दिमाग के लिए हर दिन 7 से 8 घंटे की नींद लेना पर्याप्त माना जाता है। वहीं, कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्हें हर समय नींद आती रहती है। इससे न सिर्फ उनके अगले दिन की कार्यप्रणाली बुरी तरह से प्रभावित होती है, बल्कि स्वास्थ्य पर भी इसका काफी बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि इसे समय रहते कंट्रोल किया जाए। यहां जानिए ज्यादा नींद को कंट्रोल करने के कुछ सुपरइ फेक्टिव (how to stop oversleeping) टिप्स।
स्वस्थ शरीर को कितनी नींद की जरूरत होती है?

कई रिसर्च में इस बात का जिक्र पाया जाता है कि उम्र के मुताबिक हर किसी की नींद की जरूरत अलग होती है। नेशनल स्लीप फाउंडेशन के अनुसार, किस उम्र के हिसाब से किसे कितनी नींद की आवश्यकता होती है।
उम्र आवश्यक नींद

0-3 महीने 14 से17 घंटे
4-11 महीने 12 से 15 घंटे
1-2 साल 11 से 14 घंटे
3-5 साल 10 से 13 घंटे
6-13 साल 9 से 11 घंटे
14-17 साल 8 से 10 घंटे
18-64 साल 7 से 9 घंटे
65 साल से अधिक 7 से 8 घंटे
क्या हो सकती हैं अधिक नींद आने की वजह
रात के वक़्त पर्याप्त नींद न लेना: नाइट शिफ्ट में काम करना, देर रात तक टीवी देखना या पढ़ना आदि की वजह से हाइपरसोमनिया यानी अधिक नींद की परेशानी हो सकती है।

मौसम की वजह से: सर्दी के मौसम में ठंड लगने की वजह से रात को नींद बार-बार टूट सकती है। इसी तरह गर्मी के मौसम में भी हो सकता है। रात को सोते वक़्त गहरी नींद न आने की वजह से दिन में नींद आने की परेशानी हो सकती है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info