Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
शरीर में कॉपर की कमी होने से आप एनीमिया से ग्रस्त हो सकते हैं. एनीमिया में शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी हो जाती है.
शरीर में कॉपर की कमी को इन लक्षणों से पहचानकर जल्द करें इसकी पूर्ति वरना हो सकती हैं ये बीमारियां :--
कॉपर एक मिनरल है, जो शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है. शरीर में कॉपर की कमी (copper deficiency) होने को हाइपोक्यूप्रेमिया (hypocupremia) भी कहते हैं. कॉपर शरीर को मस्तिष्क, रक्त आदि में आवश्यक कार्य करने में मदद करता है. इससे भरपूर फूड्स के सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलती है. इम्यूनिटी बूस्ट होती है, कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखता है. हार्ट डिजीज से बचाव हो सकता है. प्रतिदिन हर उम्र के लोगों को डाइट में आयु के अनुसार कॉपर शामिल करना चाहिए. इसके लिए आप किसी डाइटिशियन की सलाह ले सकते हैं.शरीर में कॉपर की कमी के लक्षणकॉपर की कमी को जल्दी पहचान पाना आसान नहीं होता है, क्योंकि इसके लक्षण काफी हद तक विटामिन बी-12 की कमी से मिलते-जुलते हैं. शरीर में कॉपर की कमी होने से शरीर का एनर्जी लेवल, इम्यूनिटी प्रभावित होती है. अन्य लक्षण इस प्रकार नजर आ सकते हैं-
ठंड महसूस करना
हड्डियों का आसानी से टूटना
थकान महसूस करना
त्वचा पीला पड़ जाना
बार-बार बीमार पड़ना
शारीरिक विकास सही से ना होना
स्किन इंफ्लेमेशन
मांसपेशियों में दर्द होना
कॉपर की कमी से होने वाली शारीरिक समस्याएं
शरीर में कॉपर की कमी होने से आप एनीमिया से ग्रस्त हो सकते हैं. एनीमिया में शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी हो जाती है. आयरन की कमी होने से ऐसा होता है, जिससे आपको थकान महसूस हो सकता है.
कॉपर की कमी से त्वचा पीली नजर आने लगती है. हालांकि, पीलिया होने पर भी त्वचा पीली पड़ जाती है, ऐसे में इस स्थिति को भूलकर भी नजरअंदाज ना करें. कॉपर की कमी से आंखों की रोशनी से संबंधित परेशानी होना, बालों का असमय सफेद होना, हड्डियों के विकास से संबंधित समस्या, हेयर और स्किन पिग्मेंट में कमी जैसी समस्या भी हो सकती है.
कॉपर की कमी से एटैक्सिया (Ataxia) हो सकता है. इसमें शरीर की गतिविधियों पर नियंत्रण नहीं रह पाता है. शरीर में कॉपर की कमी होने से व्यक्ति का तंत्रिका तंत्र प्रभावित होता है.
| --------------------------- | --------------------------- |