Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
इतने दिनों तक रहता है वायरल फीवर (Viral Fever)? डॉक्टर से जानें वायरल फीवर के लक्षण
मौसम के बदलते ही अधिकतर लोग वायरल फीवर या मौसमी बुखार के शिकार हो जाते हैं और फिर कई दिनों तक इसकी चपेट में रहते हैं। कई बार देखा गया है कि कुछ लोग जहाँ वायरल फीवर से ठीक होने में 4-5 दिन का वक़्त लेते हैं वहीँ कुछ लोग 10-12 दिन तक इसकी चपेट में रहते हैं।
आखिर ये वायरल का बुखार कितने दिन में ठीक हो जाना चाहिये इस बारे में हमने बैंगलोर स्थित अपोलो हॉस्पिटल के सीनियर कंसलटेंट डॉ प्रशांत एस से बात की।
वायरल फीवर कितने दिन रहता है?
सीनियर कंसलटेंट डॉ. प्रशांत एस बताते हैं कि बुखार की तीव्रता मरीज के उम्र पर निर्भर करती है और अगर वायरल फीवर किसी फ्लू वायरस की वजह से हुआ है तो इसे ठीक होने में कम से कम 5 दिनों का समय लगता है। अगर दवा लेने के बावजूद भी तीन दिनों के अन्दर बुखार कम नहीं हो रहा है तो आप तुरंत किसी डॉक्टर के पास जायें।
किसी बैक्टीरिया के कारण होने वाले वायरल फीवर में भी बुखार तीन दिनों के बाद हल्का पड़ जाता है। वैसे देखा जाए तो वायरल बुखार की शुरुवात में ही उसकी सही वजह की जांच कर पाना बहुत मुश्किल होता है।
वायरल फीवर के शुरुआती लक्षण
डॉक्टर्स शुरुवात में गले की जाँच, पेशाब में जलन को चेक करके ये पता लगाने की कोशिश करते हैं कि आपको वायरल किस वजह से हुआ है। आमतौर पर अगर मरीज को बहुत तेज बुखार रहता है तो डॉक्टर उनका सबसे पहले ब्लड टेस्ट करवाते हैं, क्योंकि ब्लड टेस्ट से सही कारण आसानी से पता चल जाता है। अगर बुखार के साथ साथ आपको सिरदर्द, खांसी और गले में इन्फेक्शन भी हो तो इसे अनदेखा न करें बल्कि इसकी जांच करवाएं।
बच्चों के मामले में अगर बुखार 48 घंटे बीत जाने के बाद भी कम नहीं हो रहा है तो यह चिंता का विषय है और ऐसे में ज़रूरी है कि आप तुरंत किसी बाल रोग विशेषज्ञ से बच्चे की जांच करवायें। 6 साल से कम उम्र के बच्चों को अगर तेज बुखार है तो इसमें कभी भी देरी न करें, क्योंकि उनकी इम्युनिटी पॉवर काफी कमजोर होती है। डॉक्टर का कहना है कि छोटे बच्चों के मामलें में कभी भी वायरल बुखार होने पर घरेलू उपचार न अपनायें, इससे स्थिति और बिगड़ सकती है।
| --------------------------- | --------------------------- |