healthplanet.net

Posted on

फंगल इंफेक्शन में क्या खाएं-

हल्दी

फंगल इंफेक्शन होने पर आपको अपनी डाइट में हल्दी को जरूर शामिल करना चाहिए। हल्दी में करक्यूमिन होता है। यह एक पावरफुल एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटी फंगल एजेंट होता है। अगर आप हल्दी का सेवन करेंगे, तो इससे इंफेक्शन आदि को कम करने में मदद मिल सकती है। आप हल्दी को सब्जी, दाल में शामिल करें। साथ ही हल्दी वाला दूध पीना भी फायदेमंद होता है।

लहसुन

फंगल इंफेक्शन को ठीक करने के लिए आप लहसुन का भी उपयोग कर सकते हैं। लहसुन में एलिसिन अधिक होता है। आपको बता दें कि एलिसिन कवक और बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकने में मदद कर सकता है। फंगल इंफेक्शन के लक्षणों को कम करने के लिए आप लहसुन को सुबह खाली पेट खा सकते हैं। गुनगुने पानी के साथ लहसुन की 1-2 कलियों का सेवन करें, इससे आपको लाभ मिल सकता है।

दही

दही भी फंगल इंफेक्शन को ठीक करने में मदद कर सकते हैं। दही में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं, इससे इंफेक्शन से राहत मिल सकती है। इसके साथ ही दही खाने से आप अपने शरीर को हाइड्रेट भी रख सकते हैं। आप चाहें तो फंगल इंफेक्शन के लक्षणों को कम करने के लिए दही को त्वचा पर लगा भी सकते हैं।

पत्तेदार साग

पत्तेदार साग भी फंगल इंफेक्शन से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए आप अपनी डाइट में केल, हरी बीन्स, प्याज, तोरी, लौकी, गोभी और ब्रोकली आदि का सेवन कर सकते हैं। नियमित रूप से पत्तेदार साग खाने से पेट सही रहता है, साथ ही इंफेक्शन के लक्षणों में भी आराम मिलता है।

अदरक

अदरक के सेवन से भी फंगल इंफेक्शन से भी राहत मिल सकती है। अदरक में एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। फंगल इंफेक्शन को बढ़ने से रोकने के लिए आप सुबह खाली पेट अदरक का सेवन कर सकते हैं। आप अदरक का काढ़ा, चाय या फिर रस बनाकर पी सकते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info