healthplanet.net

Posted on

कमजोर पाचन से हैं परेशान तो खाएं पेट में 'पाचन एंजाइम' बढ़ाने वाले 8 फूड्स :-

पाचन एंजाइम बढ़ाने वाले फूड्स -Food to increase digestive enzymes
1. पपीता

पपीते में पाचक एंजाइम पपैन होता है, जो प्रोटीन को अमीनो एसिड सहित बिल्डिंग ब्लॉक्स में तोड़ देता है। पर ज्यादा कोशिश करें कि पक्का पपीता खाएं। क्योंकि कच्चा पपीता जब आप पका कर खाएंगे तो पकने के दौरान इसके पाचन एंजाइमों नष्ट हो जाते हैं। प्रोटियोलिटिक एंजाइम विशिष्ट प्रकार के होते हैं और ये प्रोटीन पचाने के साथ आपके पाचन तंत्र को हेल्दी रखने और पेट को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। साथ ही ये इम्यूनिटी बूस्टर भी है, जो आपकी इम्यूनिटी बढ़ाता है।

2. केला

केले में एमाइलेज और ग्लूकोसिडेस होते हैं। ये वो दो एंजाइम जो जटिल स्टार्च को आसानी से अवशोषित करके शुगर को पचाने में मदद करते हैं। जैसे ही केले पकना शुरू होते हैं, ये एंजाइम अधिक सक्रिय होते हैं, यही कारण है कि पीले केले हरे केले की तुलना में अधिक मीठे होते हैं। इसलिए अगर आपको अपने पेट और डायजेशन को सही रखता है तो रोज कम से कम एक केला खाना जरूर तय करें।

3. किवी

किवी में पाचक एंजाइम एक्टिनिडैन होता है, जो प्रोटीन को पचाने में मदद करता है। इसके अलावा, किवी फ्रूट का सेवन पाचन संबंधी लक्षणों जैसे सूजन और कब्ज को कम कर सकता है। किवी को खाने से आपका वजन संतुलित रखने में भी मदद मिल सकती है।

4. सेब

सेब पेक्टिन का एक समृद्ध स्रोत हैं, एक घुलनशील फाइबर को पचाने में मदद करता है। पेक्टिन आपकी आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह मल की मात्रा को बढ़ाता है और इसलिए आमतौर पर कब्ज और दस्त से बचाव में मदद करता है। यह आंतों के संक्रमण के जोखिम को कम करने के साथ-साथ कोलन में सूजन को कम करने में भी मददगार है।

5. अनानास

इसमें ब्रोमेलैन नामक पाचन एंजाइमों का एक समूह होता है, जो प्रोटीन को अमीनो एसिड में तोड़ने में मदद करता है। जिन लोगों को प्रोटीन से भरपूर चीजों को खाते ही पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं उनके लिए ये बेहद फायदेमंद है। इसे रेगुलर खाने से आपका पेट पाचन तंत्र सही से प्रोटीन पचाने लगता है।

6. साबुत अनाज

साबुत अनाज खास कर जिसमें चोकर होता है, वे पाचक एंजाइम्स को बढ़ाने में मदद करते हैं। ओट्स, क्विनोआ और गेहूं से मिकस्ड चीजें शरीर में फाइबर की मात्रा बढ़ाते हैं। ये दो तरह से पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। सबसे पहले, फाइबर आपके मल में बल्क जोड़ने में मदद करता है और कब्ज को कम कर सकता है। दूसरा, कुछ अनाज फाइबर प्रीबायोटिक्स की तरह काम करते हैं और आपके आंत में स्वस्थ बैक्टीरिया को खिलाने में मदद करते हैं

7. शहद

शहद में डायस्टेस, एमाइलेज, इनवर्टेज और प्रोटीज सहित कई तरह के पाचक एंजाइम होते हैं। बस तय करें कि आप कच्चा शहद ही लें। इसलिए आपने देखा होगा कि चाहे पेट दर्द हो या ब्लॉटिंग शहद लेना पाचन क्रिया को पूरी तरह से ठीक करने में मदद करता है।

8. फर्मेंटेड फूड्स

अचार और किमची जैसे फर्मेंटेड फूड्स पेट को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। दरअसल, फर्मेंटेड फूड्स में एमाइलेज, लाइपेज और प्रोटीज जैसे पाचक एंजाइम शामिल होते हैं। ये फैट, प्रोटीन और लैक्टोज को तोड़ने में मदद करते हैं। तेजी से खाना पचाने हैं और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

इसके अलावा पुदीना और एवोकाडो जैसे चीजें भी पाचन समस्याओं को दूर करने में मददगार हैं। ये IBS के लक्षणों को कम कर करते हैं। इसके अलावा ये सूजन, पेट की परेशानियों और मल त्याग को कम करने में मददगार है। साथ ही ये डायजेस्टिव एंजाइम्स के प्रोडक्शन को बढ़ाने में मदद करते हैं और जीआई ट्रैक्ट को साफ रखते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info