healthplanet.net

Posted on

शरीर में कमजोरी के लक्षण क्या हैं? जानें किन चीजों को खाकर दूर होगी कमजोरी

Body weak and tired: अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोगों को सांस फूलना, काम करने में परेशानी, शारीरिक कार्य में परेशानी और हर वक्त थकान महसूस होती है. बता दें कि ये लक्षण शरीर में कमजोरी के हो सकते हैं. ऐसे में व्यक्ति को समय पर इस समस्या को दूर करना जरूरी है. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि शरीर में कमजोरी के क्या लक्षण हैं. साथ ही इससे जुड़े कुछ सवाल जवाब के बारे में भी जानेंगे.
body weakness symptoms in hindi
जैसा कि हमने पहले भी बताया सांस फूलने की समस्या, काम करने में परेशानी होना, शारीरिक काम ना कर पाना, थकान महसूस करना, आदि शारीरिक कमजोरी के लक्षण हैं. इससे अलग उबासी, चक्कर आना, उलझन महसूस करना, मांसपेशियों में ताकत महसूस ना करना, अनियमित दिल की धड़कन भी इन लक्षणों में से एक हैं.

body weakness reason
किसी व्यक्ति को कमजोरी तब हो सकती है जब उसके शरीर में खून की कमी हो, खून की कमी यानी शरीर में आयरन की कमी, जिसके कारण व्यक्ति को एनीमिया भी हो सकता है. इससे अलग शरीर में जरूरी पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, पोटेशियम, जरूरी विटामिंस की कमी आदि के कारण भी व्यक्ति को कमजोरी हो सकती है.

why does my body feel weak and tired
यदि व्यक्ति को लगातार कमजोरी महसूस हो रही है तो इसका एक कारण मेटाबॉलिज्म से संबंधित रोग भी हो सकते हैं. जब व्यक्ति मेटाबॉलिज्म संबंधित रोग से ग्रस्त हो जाता है तब भी व्यक्ति को कमजोरी महसूस हो सकती है.

शरीर में कमजोरी के लिए क्या खाना चाहिए
इस कमजोरी को दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में आयरन को जोड़ सकते हैं. इससे अलग मौसमी फलों और हरी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं. हर्बल टी और कुछ बीजों का सेवन करने से भी कमजोरी को दूर किया जा सकता है.

शरीर में कमजोरी होने पर क्या नहीं खाना चाहिए
अगर शरीर में कमजोरी है तो व्यक्ति को कैफीन युक्त ड्रिंक्स, बर्गर, पिज़्ज़ा, चाऊमीन, प्रोसैस्ड फूड आदि का सेवन नहीं करना चाहिए. इनसे अलग जिन चीजों में पोषक तत्व पाए नहीं जाते हैं उनका सेवन करने से भी बचें.

what is the fastest way to get rid of body weakness
कमजोरी को दूर करने के लिए आप हाई कैल्शियम, हाई प्रोटीन और लो फैट फूड्स का सेवन कर सकते हैं. इनका सेवन करने से व्यक्ति को तुरंत एनर्जी मिलती है साथ ही कमजोरी भी दूर हो सकती है.


body weakness treatment
शरीर की कमजोरी दूर करने के लिए व्यक्ति को नियमित रूप से एक्सरसाइज करनी चाहिए. भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए और कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए. इससे अलग डाइट का भरपूर ख्याल रखना भी बेहद जरूरी है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info