healthplanet.net

Posted on

पैरों में सूजन आने के कारण और बचने के उपाय
प्रेग्‍नेंसी के नौ महीने किसी भी महिला के लिए आसान नहीं होते हैं। इस दौरान कई तरह के बदलावों और स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं से रूबरू होना पड़ता है जिसमें से एक सूजन यानी एडिमा (Edema) भी है।
गर्भावस्‍था का हर दिन चुनौतीपूर्ण और मुश्किलों से भरा होता है। प्रेग्‍नेंसी में पेट तो बाहर निकलता ही है साथ ही पूरे शरीर में भी सूजन आ सकती है। सूजन सबसे ज्‍यादा पैरों और हाथों को प्रभावित करती है। इस समस्‍या को प्रेग्‍नेंसी में होने वाली एडिमा के नाम से जाना जाता है।गर्भवती महिलाओं को प्रेग्‍नेंसी में सूजन होने की बहुत शिकायत रहती है और आज हम आपको प्रेग्‍नेंसी में पैरों में होने वाली सूजन के बारे में बताने जा रहे हैं।
​गर्भावस्‍था में सूजन क्‍यों आती है
प्रेग्‍नेंसी में शिशु के विकास के लिए शरीर को दिन-रात काम करना पड़ता है। ऐसे में खून और तरल पदार्थों की मात्रा बढ़ जाती है। गर्भावस्‍था में महिलाओं के शरीर में खून का उत्‍पादन लगभग 50 फीसदी तक बढ़ जाता है। इसकी वजह से प्रेग्‍नेंसी में सूजन पैदा होती है। प्रेगनेंट महिलाओं को चेहरे, हाथों, टांगों और एड़ी में सूजन ज्‍यादा प्रभावित करती है।
​प्रेग्‍नेंसी में सूजन आना कब शुरू होती है

गर्भावस्‍था के दौरान कभी भी हाथों और पैरों में सूजन आनी शुरू हो सकती है। ऐसा अधिकतर प्रेग्‍नेंसी के पांचवें महीने और डिलीवरी के आसपास होता है। इसके अलावा मौसम में बदलाव, लंबे समय तक खड़े रहने, थकान वाला काम करने, आहार में पोटैशियम कम लेने, कैफीन और सोडियम के अधिक सेवन करने के कारण भी प्रेग्‍नेंसी में सूजन की दिक्‍कत हो सकती है।

वैसे तो गर्भावस्‍था के दौरान सूजन आना परेशानी की बात नहीं है लेकिन अगर अचानक हाथों और पैरों में सूजन आ जाती है तो इसे आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ये प्री-क्‍लैंप्‍सिया का संकेत हो सकता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info