Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
सिर पर चोट लगने से आई सूजन को दूर करने के उपाय
चोट के कारण सिर पर सूजन को आप इन घरेलू उपचार से भी ठीक कर सकते हैं।
काली चाय में टैनिन नामक तत्व होता है जिनमें उत्कृष्ट गुण होते हैं इसलिए काली चाय की थैलियां चोट के बाद सिर पर सूजन को कम करने में बहुत मदद कर सकती है।
अचानक चोट लगने से सिर पर सूजन आ जाती है। यह समस्या बच्चों को कई बार होता है। खेलते-खेलते जब वे गिर जाते हैं, तो अक्सर बच्चों के सिर पर गोलाकार में सूजन हो जाता है। यह एक बहुत ही सामान्य समस्या है। कई बार बड़े उम्र के लोगों को भी चोट लगती है, जिससे उन्हें सूजन हो जाती है। ऐसा क्षतिग्रस्त रक्त वाहिकाओं से बहने वाले तरल पदार्थों के एक जगह इकट्ठा होने की वजह से होता है। चोट के कारण सिर पर सूजन को आप इन घरेलू उपचार से भी ठीक कर सकते हैं।
कोल्ड कंप्रेश करें: जैसे ही आप सिर पर चोट लगने से होने वाली सूजन को देखें तो प्रभावित क्षेत्र पर सीधे एक आइस पैक लगाएं। ठंडी बर्फ वासोकोनस्ट्रक्शन को बढ़ावा देगी या आपके रक्त वाहिकाओं को कस देगी, जिससे सूजन सीमित हो जाएगी। एक ठंडा कंप्रेशन भी दर्द को कम
करने में मदद करेगा। पहले 24 से 48 घंटों के लिए कोल्ड कंप्रेश किया जाना चाहिए।
- एक तौलिया में कुछ बर्फ टुकड़े लपेटें।
- प्रभावित क्षेत्र पर 20 मिनट के लिए इस आइस पैक को लगाएं।
- कुछ मिनट के ब्रेक पर आइसपैक को बार-बार लगाएं।
इन संकतों से पहचानें, आपके बच्चे को तनाव है या नहीं
वार्म कंप्रेशन: सूजन के 24 घंटे बीत जाने के बाद आप प्रभावित क्षेत्र पर वार्म कंप्रेशन कर सकते हैं। वार्म कंप्रेशन सूजन वाले क्षेत्र में रक्त के प्रवाह में वृद्धि करता है, जिससे रक्त वाहिकाओं को खोलकर ऑक्सीजन युक्त रक्त और पोषक तत्वों को क्षतिग्रस्त ऊतकों तक पहुंचने में मदद करता है।
ब्लैक टी बैग: काली चाय में टैनिन नामक तत्व होता है जिनमें उत्कृष्ट गुण होते हैं इसलिए काली चाय की थैलियां चोट के बाद सिर पर सूजन को कम करने में बहुत मदद कर सकती है।
अर्निका: एनल्जेसिक गुणों के कारण अर्निका सूजन के इलाज के लिए एक प्रभावी जड़ी बूटी है। यह रक्त वाहिकाओं में तरल पदार्थों के पुन: संशोधन को बढ़ावा देता है, जो बदले में दर्द और सूजन को कम करता है। इसके अलावा यह तेजी से रक्त संचरण में सुधार करता है।
तकिया: आराम करते समय या सोते समय सिर के नीचे 1 या 2 तकिए का उपयोग करें इसके अलावा चोटिल बच्चों को शांत रखने का प्रयास करें।
| --------------------------- | --------------------------- |