healthplanet.net

Posted on

Nerves Weakness Symptoms: नसों में कमजोरी आने पर दिख सकते हैं ये 5 लक्षण

Nerves Weakness in Hindi: नसों की कमजोरी होने पर आपको मांसपेशियों में दर्द महसूस हो सकता है। जानें नसों में कमजोरी के लक्षण-

Signs of Nerves Weakness in Hindi: नर्वस सिस्टम हमारे शरीर का कमांड सेंटर होता है। यह मस्तिष्क और शरीर के सभी अंगों तक जरूरी जानकारी पहुंचाने के लिए कोशिकाओं का इस्तेमाल करता है। साथ ही नसों का काम पूरे शरीर में रक्त प्रवाह करने का होता है। ऐसे में जब नसों में कोई दिक्कत आती है या फिर नसें कमजोर होती हैं, तो व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। संक्रमण, स्ट्रोक, डायबिटीज, गठिया और ट्यूमर नसों की कमजोरी के मुख्य कारण हो सकते हैं। इस स्थिति में आपको सिरदर्द और मासंपेशियों में दर्द महसूस हो सकता है। इसके अलावा भी आपको नसों में कमजोरी के कुछ लक्षण महसूस हो सकते हैं। आइए, नसों की कमजोरी के क्या लक्षण है? नसें कमजोर होने के क्या लक्षण है? या फिर नसों में कमजोरी आने के लक्षण क्या होते हैं? जानते हैं-
1. मांसपेशियों में दर्द

नसों की कमजोरी होने पर आपको मांसपेशियों में दर्द महसूस हो सकता है। मांसपेशियों में दर्द होना नसों में कमजोरी का एक लक्षण हो सकता है। इसलिए अगर आपको मांसपेशियों में लंबे समय से दर्द है, तो आप अपनी नसों की जांच करवा सकते हैं। इससे आपको नसों की सेहत के बारे में पता चल सकता है।


2. सिरदर्द 

सिर में होने वाला दर्द भी नसों में कमजोरी का एक लक्षण हो सकता है। अगर लंबे समय से सिरदर्द हो रहा है, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। यह नसों के डैमेज होने की वजह से हो सकता है। इस स्थिति में व्यक्ति को सिर में अचानक तेज दर्द उठ सकता है।
3. याद्दाश्त में कमी

नसों का सीधा कनेक्शन मस्तिष्क से होता है। इसलिए जब नसों में कमजोरी आती है, तो इसका प्रभाव मस्तिष्क पर भी पड़ता है। नसों में कमजोरी आने पर आपकी याद्दाश्त कमजोर हो सकती है। आपको ध्यान केंद्रित करने और एकाग्रता में दिक्कत आ सकती है।
4. झुनझुनी महसूस होना

हाथ या पैरों में झुनझुनी होना नसों में कमजोरी का लक्षण हो सकता है। हाथ या पैरों में झुनझुनी तब होती है, जब नसें डैमेज होने लगती हैं। नसों में ब्लड फ्लो सही तरीके से नहीं हो पाता है। यह स्थिति काफी दर्दनाक हो सकती है। इसकी वजह से आपकी पूरी दिनचर्या प्रभावित हो सकती है।


5. पीठ में दर्द होना

नसों की कमजोरी का असर पीठ पर भी पड़ सकता है। नसें कमजोर होने पर मांसपेशियों कठोर हो सकती हैं। इस स्थिति में आपको कभी-कभार झटके भी पड़ सकते हैं।

नसों में कमजोरी के लक्षण: मांसपेशियों में दर्द, याद्दाश्त कमजोर होना, झुनझुनी होना, पीठ में दर्द और सिरदर्द होना नसों में कमजोरी के आम लक्षण होते हैं। इसलिए अगर आपको ये सारी दिक्कत महसूस हो, तो इन लक्षणों को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info