healthplanet.net

Posted on

Drink To Winter: सर्दी के मौसम में जरूर पिएं ये ड्रिंक्स, बॉडी रहेगी अंदर से गर्म

Body Warming Drinks: सर्दियों में बॉडी की इम्यूनिटी बहुत कमजोर हो जाती है. ऐसे में इंसान जल्दी बीमार पड़ने लगता है.हम यहां आपको बताएंगे कि सर्दी के मौसम में किस ड्रिंक का सेवन करना चाहिए?

Winter Drinks To Keep Warm: सर्दियों में बॉडी बॉडी की इम्यूनिटी बहुत कमजोर हो जाती है. ऐसे में इंसान जल्दी बीमार पड़ने लगता है.व्यक्ति को बार-बार सर्दी-जुकाम होने पर उसे कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. वहीं सर्दियों में बैक्टीरिया और वायरस तेजी से फैलता है इसलिए सर्दी में बॉडी को गर्म रखना बहुत जरूरी है. इसके लिए आप कुछ ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं. चलिए हम यहां आपको बताएंगे कि सर्दी के मौसम में किस ड्रिंक का सेवन करना चाहिए?

सर्दियों में गर्म रहने के लिए इन ड्रिंक्स का करें सेवन-
बादाम का दूध (Badam Milk)-
सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए आप बादाम का दूध पी सकते हैं. वहीं बादाम के दूध की तासीर गर्म होती है. बता दें बादाम के दूध में विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं. बादाम का दूध पीने से आपको एनर्जी और ताकत मिलेगी. बादाम का दूध आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करेगा.

टमाटर सूप (Tomato Soup)-
सर्दियों में टमाटर का सूप पीना काफी लाभदायक होता है. टमाटर में विटामिन सी पाया जाता है. ऐसे में अगर आप रोजनाा टमाटर का सूप पिएंगे तो आपकी बॉडी की इम्यूनिटी बूस्ट होगी. ऐसे में सर्दी के मौसम में आप टमाटर का सूप पी सकते हैं. 

अदरक का काढ़ा (Ginger decoction)-
सर्दियों में अकसर लोग अदरक का सेवन करते हैं. अदरक की तासीर बहुत गर्म होती है. इसलिए आप चाहें तो सर्दियों में अपनी बॉडी को गर्म रखने के लिए अदरक का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं. इसलिए आप एक बाउल में पानी डालें इसमें अदरक का टुकड़ा डालें और अच्छी तरह से उबाल लें. जब पानी आधा रह जाए तो इसे छानकर गिलास में रख सकते हैं इसमें शहद मिलाकर पी लें. ऐसा करने से आपकी बॉडी अंदर से गर्म रहती है.

हल्दी वाला दूध (Turmeric milk)-
सर्दियों के मौसम में हल्दी वाला दूध पीना भी काफी फायदेमंद होता है. ऐसे में सर्दी के मौसम में रोज रात में सोते समय हल्दी वाला दूध पी सकते हैं. हल्दी के दूध में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीवायरल गुण होते हैं. जो आपकी हेल्दी रखते हैं और आप बार-बार बीमार नहीं पड़ते हैं.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info