healthplanet.net

Posted on

अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (एएपी) बेबी पाउडर का उपयोग करने के खिलाफ अनुशंसा करता है क्योंकि बच्चों को वास्तव में इसकी आवश्यकता नहीं होती है
शिशु को नहलाने और डायपर बदलने के बाद अक्‍सर टैल्कम पाउडर का इस्‍तेमाल किया जाता है लेकिन क्‍या आप ये जानते हैं कि शिशु की त्‍वचा पर पाउडर का इस्‍तेमाल करना सुरक्षित है या नहीं।
बेबी पाउडर से शिशु के शरीर से खुशबू आती है और अधिकतर सभी मांएं अपने बच्‍चे के लिए बेबी पाउडर या टैल्कमपाउडर का इस्‍तेमाल करती हैं। आमतौर पर पाउडर शिशु की त्‍वचा पर सीधा लगाया जाता है इसलिए बेबी पाउडर चुनते समय सावधानी बरतनी जरूरी है।

​किससे बना होता है टैल्कमपाउडर :-
टैल्कमबेस्‍ड बेबी पाउडर मिनरल टैल्‍क से बना होता है जिसमें अधिकतर मैग्‍नीशियम, सिलिकॉन और ऑक्‍सीजन होता है। ये मॉइस्‍चर को अवशोषित कर त्‍वचा में रगड़को कम करता है जिससे रैशेज और डायपर रैशेज रोकने में मदद मिलती है। कई बेबी पाउडर में टैल्‍क नहीं होता है इसलिए खरीदने से पहले उसका लेबल जरूर चैक कर लें।

टैल्कम पाउडर में हमेशा दो चीजें होती हैं टैल्‍क और परफ्यूम बेबी पाउडर में या तो टैल्‍क होता है या कॉर्नस्‍टार्च, क्‍योंकि ये मॉइस्‍चर को सोखता है।

​​कौन सा बेबी पाउडर है सही
मार्केट में आपको कई ब्रांड के बेबी पाउडर मिल जाएंगे, लेकिन बेहतर होगा कि आप खुद रिसर्च कर के अपने बच्‍चे के लिए पाउडर चुनें। किसी अच्‍छे और विश्‍वसनीय ब्रांड को चुनें। जितना हो सके टैलकम बेस बेबी पाउडर का इस्‍तेमाल न करें। डॉक्‍टर कॉर्न स्‍टार्च से बने बेबी पाउडर लगाने की सलाह ज्‍यादा देते हैं क्‍योंकि इसके कण बड़े होते हैं और हवा में आसानी से नहीं घुलते हैं।

टॉप 10 बेस्ट बेबी पाउडर की लिस्ट
1. हिमालया हर्बल बेबी पाउडर – Himalaya Herbal Baby Powder
हिमालया भारत का एक विश्वसनीय ब्रांड है और यह ब्रांड बेस्ट नेचुरल स्किन केयर प्रोडक्ट्स का निर्माण करता है।
प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन-
हिमालया हर्बल बेबी पाउडर विभिन्न प्रकार की हर्ब्स से बना हुआ है। जिंक ऑक्साइड का यह सौम्य फॉर्मुलेशन बच्चे को ठंडक देता है, उसे फ्रेश व खुश भी रखता है। यह खस-खस के कूलिंग एक्सट्रैक्ट्स से परिपूर्ण है जो त्वचा को ताजगी देता है और इसमें मौजूद यशदा भस्म त्वचा को ड्राई और मुलायम रखता है। यह शरीर की दुर्गंध को खत्म करता है और त्वचा को मुलायम व सहज बनाए रखने में मदद करता है।

2. हिमालया हर्बल प्रिकली हीट बेबी पाउडर – Himalaya Herbal Prickly Heat Baby Powder
हिमालया हर्बल का यह प्रिकली हीट बेबी पाउडर तेज गर्मियों में आराम प्रदान करता है और बच्चे की त्वचा को इन्फेक्शन व इन्फ्लेमेशन से दूर रखता है।

प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन
यह प्रिकली हीट पाउडर -नीम और खस-खस की घास से भरपूर है। नीम में एंटी-इंफ्लेमटरी गुण होते हैं जो बच्चे की त्वचा को रैशेज व सूजन से सुरक्षित रखते हैं। साथ ही खस-खस की घास में एस्ट्रिजेंट और एन्टीपरस्पिरेंट के गुण होते हैं जो बच्चे की त्वचा को फ्रेश रखते हैं। इसमें अन्य इंग्रेडिएंट्स भी हैं जैसे प्राकृतिक जिंक जिसमें एंटीसेप्टिक गुण हैं और यह घाव को बहुत जल्दी ठीक करता है।

3. सेबामेड बेबी पाउडर – Sebamed Baby Powder
सेबामेड एक जर्मन ब्रांड है जिसे सेबाफार्मा GmbH & Co. KG द्वारा स्थापित किया गया है, इसके संस्थापक हाइन्ज़ माउरा थे। इस ब्रांड के सबसे ज्यादा बिकने वाले उत्पादों में से एक है सेबामेड बेबी पाउडर।

प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन
इस पाउडर को विशेष रूप से बच्चे की त्वचा के प्रतिरोध को मजबूत करने के लिए तैयार किया गया है। इस पाउडर का एक्स्ट्रा सॉफ्ट फॉर्मुलेशन बच्चे की त्वचा को फ्रिक्शन से बचने में मदद करता है जिससे बच्चे के शरीर में रैशेस नहीं आते हैं।

4. चीकू टेलकम पाउडर – Chicco Talcum Powder
चीकू बेबी मोमेंट्स टेलकम पाउडर बहुत सूदिंग और रिफ्रेशिंग होता है और यह डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा टेस्ट किया हुआ है।

प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन-
चीकू द्वारा निर्मित बेबी पाउडर में नेचुरल एक्टिव इंग्रेडिएंट्स होते हैं, जैसे चावल का स्टार्च जो बच्चे की नाजुक व सेंसिटिव त्वचा को रिफ्रेश रखता है और इसे सुरक्षित रखने में मदद करता है। इसमें एलर्जेंस, पैराबेन्स, मिनरल ऑयल, डाई, अल्कोहल और अन्य हानिकारक इंग्रेडिएंट्स नहीं हैं जो बच्चे की त्वचा को नुकसान पहुँचा सकते हैं। इसका परिपूर्ण फॉर्मुला बच्चों की त्वचा पर एक लेयर बनाता है ताकि हवा का आदान-प्रदान हो सके और छिद्र बंद न हों।

5. मामाअर्थ डस्टिंग पाउडर – Mamaearth Dusting Powder
यह डस्टिंग पाउडर भी डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा टेस्ट किया हुआ है जो टैल्क मुक्त है और बच्चों में डायपर रैशेज की समस्या खत्म कर देता है।

प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन-
इस डस्टिंग पाउडर में नेचुरल इंग्रेडिएंट्स होते हैं जो त्वचा में मॉइस्चर को रोक कर रखते हैं। इसमें मौजूद ओट्स डायपर रैशेज को कम करता है व बच्चे के डायपर एरिया को ड्राई होने से बचाता है और इससे खुजली व इरिटेशन भी नहीं होती है। इसमें मौजूद कॉर्नस्टार्च अधिक मॉइस्चर को अब्सॉर्ब करता है और साथ ही इसमें पैराबेन्स, पैंटलेट्स, एसएलएस या आर्टिफिशियल सुगंध जैसे कोई भी हानिकारक केमिकल्स नहीं हैं।

6. मी मी बेबी पाउडर – Mee Mee Baby Powder
मौसम और तापमान में बदलाव के कारण आपका बेबी हो सकता है असहज महसूस करे, लेकिन अब चिंता न करें – मी मी का मखमली नरम बेबी पाउडर लाइट है और त्वचा को फ्रेश व ड्राई रखने में मदद करता है।

प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन-
मी मी बेबी पाउडर बच्चे के जन्म के तुरंत बाद भी उपयोग में लाया जा सकता है और यह माइक्रोबायोलॉजिकली टेस्टेड भी है। इस पाउडर का उपयोग नहाने के बाद, डायपर बदलने या दिन के दौरान कभी भी बच्चे को फ्रेश रखने के लिए किया जा सकता है। यह चिकित्सीय रूप से सुरक्षित है, हाइपोएलर्जेनिक है, और बच्चे की कोमल त्वचा पर बेहद सौम्य है। यह त्वचा विशेषज्ञों द्वारा भी टेस्टेड है।

7. मदरकेयर – ऑल वी नो बेबी पाउडर – Mothercare – All We Know Baby Powder
मदरकेयर द्वारा निर्मित इस बेबी पाउडर से बच्चे की त्वचा ड्राई, फ्रेश और कम्फर्टेबल रहती है।

प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन-
मदरकेयर का यह बेबी पाउडर हाइपोएलर्जेनिक है और साथ ही इसे भी डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा टेस्ट किया गया है। यह पाउडर दाइयों (मिडवाइफ) द्वारा भी टेस्टेड है और साथ ही नवजात शिशु की कोमल त्वचा के लिए सौम्य भी है।

8. द मॉम्स को. टैल्क फ्री बेबी पाउडर – The Moms Co. Talc Free Baby Powder
द मॉम्स को. टैल्क फ्री बेबी पाउडर कॉर्नस्टार्च पर आधारित पाउडर है और सेंसिटिव स्किन के लिए यह सबसे अच्छा बेबी पाउडर है, क्योंकि यह त्वचा से प्राकृतिक रूप से नमी को अवशोषित करता है।

प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन-
यह पाउडर टैल्क के उपयोग के बिना ही त्वचा को ड्राई रखने में सक्षम है। इसमें ऑर्गेनिक कैमोमाइल, जोजोबा, और कैलेंडुला ऑयल भी मौजूद हैं, जिनमें त्वचा को शांत रखने करने वाले गुण हैं जो जलन को कम करते हैं और त्वचा को मॉइस्चराइज करते हैं। इस पाउडर में मिनरल ऑयल, टैल्क, सिंथेटिक फाइबर और अन्य हानिकारक केमिकल मौजूद नहीं हैं।

9. पिजन बेबी पाउडर – Pigeon Baby Powder
पिजन नवजात शिशुओं के लिए सबसे अच्छा ऑर्गेनिक बेबी पाउडर में से एक है। यह पाउडर बच्चे को नहलाने के बाद, डायपर बदलते वक्त और बच्चे की त्वचा के फोल्ड्स के बीच उपयोग करने के लिए आइडियल है।

प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन-
पिजन बेबी पाउडर बच्चे की त्वचा के लिए बेहद सौम्य और कोमल है। यह रोज़हिप, कैमोमाइल और ऑर्गेनिक ओलिव ऑयल के जैविक एक्सट्रेक्ट के साथ समृद्ध है। पाउडर की दूधिया खुशबू बच्चे को फ्रेश महक देती है, और इसकी फॉर्मुलेशन बच्चे की स्किन स्मूथ और सॉफ्ट बनाती है, जो एक ड्राई और कम्फर्टेबल एहसास देती है। इस पाउडर की प्रमुख विशेषताएं यह हैं कि यह एक एंटी-इर्रिटेंट, हाइपोएलर्जेनिक और डर्माटोलोलॉजिकली टेस्टेड है। यह नवजात शिशुओं के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है।

10. बच्चों के लिए मदर स्पर्श टैल्क-फ्री नेचुरल डस्टिंग पाउडर – Mother Sparsh Talc-Free Natural Dusting Powder for Babies
मदर स्पर्श टैल्क फ्री पाउडर में सभी नेचुरल इंग्रेडिएंट्स होते हैं तो बच्चों की त्वचा के लिए बिलकुल सुरक्षित हैं।

प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन-
इस हाइपोएलर्जेनिक पाउडर में एंटी-मिक्रोबियल गुण हैं जो अधिक मॉइस्चर को अब्सॉर्ब करके फंगल व यीस्ट इन्फेक्शन को खत्म करने में मदद करते हैं। इसमें अरारोट की जड़ का पाउडर, सल्फेट्स और कॉर्न स्टार्च भी होता है जो बच्चों के लिए सुरक्षित हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info