healthplanet.net

Posted on

शुरुआत में बच्चों को कम मात्रा में काजू, किशमिश और बादाम खिलाएं. फिर बाद में धीरे-धीरे इसकी मात्रा बढ़ा दें. काजू, किशमिश और बादाम हमेशा बच्चे को सीधा बैठकर खिलाएं.

बच्चों को काजू, किशमिश और बादाम को खिलाने का सबसे अच्छा तरीका है ड्राई फ्रूट मिल्क शेक. ड्राई फ्रूट मिल्क शेक के अंदर इन तीनों चीजों के पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं. ऐसे में जानते हैं विधि-
जरूरी सामग्री

तीन से चार – काजू
चार से पांच – बादाम
चार से पांच – किशमिश
चार कप – दूध
मिठास के लिए गुड़ या ब्राउन शुगर

बनाने की विधि

सबसे पहले गुनगुने पानी में 30 मिनट के लिए काजू, बादाम और किशमिश तीनों को भिगो दें.
दूसरी तरफ आप एक पैन में चार कप दूध डालें और गाढ़ा होने तक पकाएं.
अब बादाम के छिलके उतारें और भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स को पीस लें. पीसते वक्त एक कप दूध भी डालें.
जब स्मूथ पेस्ट बन जाए तो उसमें मिठास जोड़ने के लिए ब्राउन शुगर या गुड़ डालें और गाढ़ा दूध भी डालें. अब फिर से मिक्सी में पेस्ट को चलाएं.
अब बने मिश्रण को ठंडा करके बच्चों को दें.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info