healthplanet.net

Posted on

मधुमेह रहित व्यक्ति का घाव बड़ी सरता से ३-१५ दिन के बीच छोटे (१ cm तक का कट ) से बड़े घाव(६-७ cm तक का कट ) भर जायेगा वहीँ जिसकी शर्करा जितनी अधिक बढ़ी हुई होती है वह बहुत देर मेँ १५ - ४५ दिन मेँ या इससे भी अधिक लग सकता है।

जिस समय शरीर मेँ घाव हो उस समय शर्करा व तैलीय वस्तुओँ का सेवन न्यूनतम कर देँ और खट्टे फलोँ जैसे निब्बू, मुसम्बी, सन्तरे आदि का सेवन अधिक करेँ। खट्टे फलोँ से प्रतिरोधकता अधिक बढ़ती है वहीँ शर्करा व तैलीय वस्तुएँ इसके भरने मेँ बाधा उत्पन्न करती हैँ।

घाव भरने में कितना समय लगता है -

वैसे तो शरीर पर घाव का बनना एक सामान्य बात भी है और गंभीर बात भी हैं. क्योंकि शरीर पर चोट काफी सारी वजह से लग सकती हैं. और इससे हमारे शरीर पर घाव बन जाता हैं. अगर घाव छोटा और सामान्य हैं. तो ऐसे घाव जल्दी से भर जाते हैं.

लेकिन कई बार हम देखते है की काफी लोगो के शरीर पर बड़े और काफी गहरे घाव बन जाते हैं. तो ऐसे बड़े और गहरे घाव मिटने में काफी समय लगता हैं.

वैसे तो घाव भी काफी प्रकार के होते हैं. जो ठीक होने में अलग-अलग समय ले सकते हैं. जिसकी जानकारी हमने नीचे प्रदान की हैं.

अगर घाव छोटा और सामान्य हैं. तो ऐसे घाव भरने में बहुत कम समय लगता हैं. ऐसे छोटे और सामान्य प्रकार के घाव आठ से दस दिन में ही भर जाते हैं.
अगर घाव बड़ा और गहरा है. तो ऐसे घाव को भरने में काफी अधिक समय लगता हैं. कुछ डॉक्टर और एक्सपर्ट का मानना है. की गहरे घाव को भरने में काफी अधिक समय लगता हैं. ऐसे घाव को भरने में तीन से चार महीने का भी समय लग सकता हैं.
कुछ मामलों में घाव को भरने में सालों का समय भी लग सकता हैं. ऐसे घाव काफी बड़े होते हैं. जिनको ठीक होने में काफी अधिक समय लग सकता हैं.
अगर आपका घाव खुला हुआ हैं. तो ऐसे घाव ठीक होने में एक से दो महीने का समय भी लग सकता हैं.
अगर सर्जरी करने के बाद हमारे शरीर पर कही पर भी कोई घाव मौजूद हैं. तो ऐसे घाव आफ्टर सर्जरी जल्दी भर जाते हैं.
अगर आपको शरीर पर कही पर भी घाव लगा हैं. तो यह आपकी रोगप्रतिरोधक क्षमता पर भी निर्भर करता हैं की आपका घाव कितने दिन में भरेगा. अगर आप अच्छा और विटामिन युक्त खाना खाते हैं. आप शरीर से मजबूत और बलवान हैं. तो कमजोर व्यक्ति की तुलना में आपका घाव जल्दी भर जाएगा.
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं. और आपके शरीर पर घाव बना हैं. तो ऐसे घाव को भरने में सालों का समय लग सकता हैं. या फिर ऐसे घाव कभी भी भरते नहीं हैं.
जिन मरीज का ब्लड सर्कुलेशन कम होता हैं. ऐसे मरीज के घाव भरने में काफी समय लगता हैं.
जो लोग हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी से पीड़ित हैं. और वजन काफी अधिक हैं. यानी की मोटापा बना हुआ हैं. तो ऐसे लोगो को अगर घाव लगता हैं. तो ऐसे घाव भरने में भी काफी लंबा समय लग सकता हैं.

तो इस प्रकार से विभिन्न कारण होने की वजह से घाव भरने में अलग-अलग समय लग सकता हैं.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info