Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
ब्लड क्लॉटिंग की समस्या को दूर करने के लिए अपनाएं यह घरेलू उपाय :-
हल्दी
हल्दी अपने औषधीय गुणों के कारण बेहद ही लोकप्रिय है। इसमें करक्यूमिन नामक एक एक्टिव इंग्रीडिएंट पाया जाता है, जो एक ब्लड थिनर की तरह भी काम करता है। इसलिए, अगर हल्दी को डाइट में शामिल किया जाए तो इससे व्यक्ति को रक्त को पतला करने में मदद मिलती है।
अदरक
अदरक में एंटी- इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं और यह रक्त को पतला करने में मदद कर सकता है। ऐसा इसमें मौजूद सैलिसिलेट नामक प्राकृतिक एसिड के कारण होता है। आप अदरक को अपने आहार में कई तरीकों से शामिल कर सकते हैं।
तुलसी
तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता रहा है। लेकिन क्या आपको पता है कि इसके औषधीय गुणों के कारण आप ब्लड क्लॉटिंग की समस्या को दूर करने के लिए भी तुलसी का सेवन कर सकते हैं। इसके फायदे के लिए आप तुलसी के ताजे पत्ते चबा सकते हैं या तुलसी की चाय पी सकते हैं। इसके अलावा तुलसी के पत्तों को पानी में उबालकर व छानकर भी पिया जा सकता है।
लाल मिर्च
अदरक की तरह ही लाल मिर्च में भी सैलिसिलेट्स होते हैं और इसलिए यह एक प्रभावशाली ब्लड थिनर के रूप में काम करता है। साल 2019 के एसेंडेंस एशिया जर्नल ऑफ मल्टीडिसिप्लिनरी रिसर्च के एक अध्ययन में भी यह पाया गया है कि लाल मिर्च का अर्क टाइप O+ ब्लड के नमूनों में रक्त के थक्के को धीमा कर देता है।
नीम
कुछ अध्ययन यह बताते हैं कि नीम के अर्क को डाइट में शामिल किया जाए, तो इससे रक्त के थक्कों को तोड़ने में मदद मिलती है। जिससे व्यक्ति की स्थिति धीरे-धीरे बेहतर होती है। नीम से मिलने वाले लाभ पाने के लिए, आप नीम के पत्तों के अर्क या नीम की गोलियों का सेवन कर सकते हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |