healthplanet.net

Posted on

रोज एक सेब खाने के 7 फायदे

सेब (Apple) एक ऐसा फल है, जो खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि सेब पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सेब में प्रोटीन, फैट, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन, शुगर, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, जिंक, विटामिन सी, विटामिन बी 6, विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन ई जैसे तत्व पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप रोज एक सेब का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है, पेट और दिल के लिए फायदेमंद माना जाता है। साथ ही कई और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी दूर होती है। तो आइए जानते हैं रोज एक सेब खाने के क्या-क्या फायद होते हैं।
रोज एक सेब खाने के 7 फायदे- Roj Ek Seb Khane Ke Fayde In Hindi

एनीमिया में फायदेमंद

एनीमिया (Anemia) की शिकायत होने पर सेब का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सेब में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप रोज एक सेब का सेवन करते हैं, तो इससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। जिससे एनीमिया की शिकायत दूर होती है।

आंखों के लिए फायदेमंद

सेब का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सेब में विटामिन ए पाया जाता है और विटामिन ए आंखों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है। साथ ही रोज एक सेब का सेवन करने से आंखों की रोशनी (Eyesight) भी बढ़ती है।

कब्ज में फायदेमंद

कब्ज (Constipation) की शिकायत होने पर सेब का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सेब में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप रोज खाली पेट एक सेब का सेवन करते हैं, तो इससे कब्ज की समस्या दूर होती है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने के लिए सेब का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सेब में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। साथ ही रोज एक सेब का सेवन करने से हार्ट भी हेल्दी रहता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

सेब में विटामिन ए और विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप रोज एक सेब का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

कैंसर का खतरा होता है कम

कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने के लिए सेब का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सेब एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो कैंसर के खतरे को कम करने में मददगार साबित होता है।

वजन होता है कंट्रोल

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन को कम करना चाहते हैं, तो आपको रोज एक सेब का सेवन करना चाहिए। क्योंकि सेब में फाइबर पाया जाता है, जो वजन को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info