Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
गौर करें, कब आपका पीरियड मिस हुआ: पीरियड का मिस हो जाना, आपके प्रेग्नेंट होने का सबसे पहला संकेत होता है। अगर आपको अपने पीरियड का इंतज़ार करते हुए, इसकी स्टार्ट डेट से करीब एक हफ्ता या इससे ज्यादा वक़्त हो गया है, तो ये आपके प्रेग्नेंट होने का एक संकेत है।[३]
आप अगर आपके पीरियड को ट्रैक (पीरियड ट्रैकर की मदद से) किया करती हैं, तो ऐसे में आपको आपके पिछले पीरियड की याद रखने में बहुत आसानी होगी। अगर आप ऐसा नहीं करती हैं, तो फिर याद करने की कोशिश करें, कि आखिरी बार आपको कब पीरियड आया था। अगर आपको एक महीने से ज्यादा हो चुका है, तो इसका मतलब हो सकता है कि आप प्रेग्नेंट हैं।
आपके स्तनों में आए हुए बदलाव पर ध्यान दें: वैसे तो आपके स्तन का साइज़, प्रेग्नेंसी के दौरान बढ़ता है,[४] धीरे-धीरे आपको और भी बदलाव नजर आते जाएँगे। आप जब प्रेग्नेंट होती हैं, तब आपके शरीर में हॉर्मोन्स का उतार-चढ़ाव बना रहता है, जिसकी वजह से आपके स्तनों में सूजन और नरमी आ जाती है। जैसे-जैसे आप हॉर्मोनल बदलावों की आदि होती जाएँगी, ये दर्द भी कम होते जाएगा।
ध्यान दें, अगर आप पूरी तरह से थकान महसूस कर रही हैं: प्रेग्नेंसी के कारण अक्सर ही थकावट महसूस होती है। आप अपने अंदर एक नन्ही सी जान को पाल रही हैं और ये बहुत कठिन काम है। हालाँकि, प्रेग्नेंसी के शुरुआती दौर में, ये थकावट आपके पास हार्मोन प्रोजेस्टेरोन (progesterone), जो उनींदापन का असली कारण है, में वृद्धि होने के कारण भी बढ़ती है।
पेट में होने वाली गड़बड़ की तरफ भी ध्यान दें: अभी-अभी प्रेग्नेंट हुई महिलाओं में "मॉर्निंग सिकनेस (Morning sickness)" होना एक आम बात है। इसका मतलब कि सुबह-सुबह आपका जी मचलना है, लेकिन ये दिन के किसी भी वक़्त भी हो सकता है। अक्सर, यह लक्षण गर्भधारण के लगभग दो हफ्ते के बाद शुरू होता है और पहले तिमाही के बाद जरा कम हो जाता है।
ध्यान दें, अगर आप बार-बार यूरिन करने के लिए बाथरूम के चक्कर लगा रही हैं: शुरुआती लक्षणों में आप आपके अंदर बार-बार यूरिन करने की इच्छा को पाएँगे। बाकी के अन्य लक्षणों की तरह ही, ये लक्षण भी आपको हॉर्मोन्स में आने वाले बदलाव की वजह से महसूस होगा।
प्रत्यारोपण रक्तस्त्राव (implantation bleeding) की ओर ध्यान दें: कुछ महिलाओं में, उनके पीरियड के शुरू होने के वक़्त पर हल्का सा रक्तस्त्राव भी देखा जाता है। आपको आपके अंडरवियर में कुछ रक्त या भूरे रंग का धब्बा नजर आएगा। ऐसा कुछ हफ्तों तक जारी रहेगा, लेकिन ये आपके पीरियड की अपेक्षा बहुत हल्का भी रहेगा।
मूड स्विंग (मूड बदलने) की ओर ध्यान दें: प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले हॉर्मोनल बदलावों की वजह से आपका मूड प्रभावित हो सकता है, जिसकी वजह से आप एक पल बहुत खुश और उसी पल में रोना शुरू कर सकती हैं। जरूरी नहीं कि सबको शुरू में ही मूड स्विंग महसूस हो, लेकिन ये बाद में भी हो सकता है। अगर आप खुद को एकदम चीख-चीखकर रोता हुआ या फिर अपने करीबियों के ऊपर चिल्लाते हुए पाती हैं, तो ये भी आपके प्रेग्नेंट होने का एक संकेत हो सकता है।
सिर चकराने या चक्कर आने पर गौर करें: आपको प्रेग्नेंसी के दौरान कभी भी चक्कर आ सकते हैं, जिसमें प्रेग्नेंसी का शुरुआती दौर भी शामिल है। प्रेग्नेंसी की शुरूआत में, इसकी वजह ये होती है, कि आपकी बॉडी नए ब्लड वेसल्स (blood vessels) को तैयार कर रही होती है (जिसकी वजह से ब्लड प्रैशर में बदलाव आता है)। हालाँकि, ये लो ब्लड शुगर की वजह से भी हो सकता है
| --------------------------- | --------------------------- |