healthplanet.net

Posted on

स्वस्थ किडनी के लिए ब्रेकफास्ट रेसिपीज़

नमकीन दलिया

दलिया न्यूट्रिशन से भरपूर है जो हेल्थ के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है. अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई भी परेशानी है तो आप अपने ब्रेकफास्ट में नमकीन दलिया को जरूर शामिल करें. आप चाहें तो दलिया में दूध, दही में शक्कर मिलाकर भी खा सकते हैं. पोटेशियम, कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम, आयरन से भरपूर दलिये में काफी कम कैलोरी होती है जो किडनी के मरीजों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है.

वेजिटेबल सूप

किडनी के मरीजों के लिए शिमला मिर्च, फूलगोभी, अदरक, और लहसुन ये सब बहुत ज्यादा फायदा करने वाली सब्ज़िया हैं. तो आप नाश्ते में वेजिटेबल सूप बनाकर पी सकते हैं. इस वेजिटेबल सूप को आप शिमला मिर्च, फूलगोभी, पत्ता गोभी, अदरक, लहसुन और ब्रोकली मिलाकर बना सकते हैं. ढेर सारी सब्जियों से मिलाकर बनाए गए इस सूप में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होगा जो किडनी के मरीजों के लिए एक अच्छा नाश्ता हो सकता है.

नमकीन सेवइयां

किडनी के मरीजों को अपने नाश्ते में नमकीन सेवइयां शामिल करना चाहिए. ये सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होती है. नमकीन सेवइयां बनाने के लिए आप इसमें ज्यादा फाइबर वाली सब्जियों को शामिल कर सकते हैं. जैसे मक्का, मटर, गाजर और सूखे मेवे. ज्यादा फाइबर होने की वजह से नमकीन सेवइयां किडनी की बीमारी के लिए फायदेमंद होती है. सब्जियां मिलाकर सेवइयां बनाने से स्वाद बढ़ जाता है और सेहत को भी ढेर सारे फायदे होते हैं.

मूंग दाल चीला

किडनी के मरीजों को थोड़ी सी भी लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है. ऐसे में खानपान पर विशेष ध्यान देना बेहद जरूरी है. किडनी की बीमारियों को ध्यान में रखते हुए आप नाश्ते में मूंग दाल का चीला खा सकते हैं. मूंग दाल प्रोटीन और फाइबर दोनों का ही बहुत अच्छा सोर्स है जो आपको ढेर सारे फायदे दे सकता है.

सूजी और मूंग दाल इडली

किडनी के मरीजों के नाश्ते की प्लेट में सूजी की इडली बेस्ट ऑप्शन है. मूंग दाल और सूजी मिलाकर बनाई गई इडली किडनी के मरीजों के लिए एक अच्छा ब्रेकफास्ट है. इडली में ना ही कोई मसाला होता है और ना ही तेल इसलिए इसे ब्रेकफास्ट में शामिल करने का एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

अंडे की भुर्जी

अंडा एक बेहतरीन नाश्ते का ऑप्शन है.अगर आप किडनी के मरीज हैं तो स्क्रैम्बल्ड एग को अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए प्याज़, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया मिलाकर अंडा डालकर अंडे की भुर्जी बना सकते हैं.

पाइनएप्पल

पाइनएप्पल एक ऐसा फ्रूट है जो आपकी इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ-साथ आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को भी ठीक करने में फायदेमंद होता है. पाइनएप्पल में पोटैशियम कम और फाइबर ज्यादा होता है जिसके चलते ये किडनी के मरीजों के लिए बेहतरीन फ्रूट है. अगर आप किडनी के मरीज हैं तो नाश्ते में पाइनएप्पल को जरूर शामिल करें. पाइनएप्पल में ब्रोमलेन होता है जो किडनी के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info