Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
शहद के एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण नाक की सूजन और एलर्जी को कम करने में मदद करते है. इसके लिए आपको दिन में कम से कम 2 बार एक चम्मच शहद गुनगुने पानी के साथ सेवन करने से नाक की एलर्जी से आराम मिलता है. नीम में एंटी-एलर्जी गुण पाए जाते हैं. नाक की एलर्जी बढ़ने पर आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.
नाक के अंदर सूजन के घरेलू उपचार-
1. नाम में डालें देसी घी
सर्दी-जुकाम या फिर ड्राईनेस की वजह से कभी-कभी नाक में सूजन आ सकती है। इस परेशानी से बचाव के लिए नाक में घी डालें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा। साथ ही नाक की ड्राईनेस भी दूर होगी। नाक में देसी घी डालने से सूजन के साथ-साथ आप अपनी इम्यून पावर को भी बूस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा इससे शरीर को कई अन्य लाभ होते हैं।
2. स्टीम लें
नाक की सूजन को कम करने के लिए स्टीम लेना काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए एक बड़े से बर्तन में पानी उबाल लें। इसके बाद सिर को तौलिये से ढककर स्टीम लें। इससे नाक की सूजन कम होगी।
3. हॉट शॉवर
गर्म पानी से नहाने से भी नाक की सूजन कम हो सकती है। साथ ही यह नाक में होने वाली जलन को दूर करता है। हॉट शॉवर नाक के अंदर होने वाले दर्द को कम कर सकता है।
4. बर्फ से करें सिंकाई
नाक की सूजन को कम करने के लिए बर्फ की सिंकाई भी असरदार हो सकती है। इसके लिए एक सूती कपड़े में बर्फ के कुछ टुकड़े बांध लें। इसके बाद इसे अपने नाक के आसपास सिंकाई करें। इससे काफी लाभ मिलेगा।
5. ऑलिव ऑयल
नाक के अंदर सूजन को कम करने के लिए ऑलिव ऑयल नाक में डालें। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण नाक की सूजन को कम करता है। साथ ही यह नाक में होने वाली जलन को भी दूर करने में असरदार है।
6. एलोवेरा है प्रभावी
नाक के अंदर सूजन होना काफी सामान्य है। अगर आप इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो एलोवेरा जेल भी आपके लिए असरदार हो सकता है। इसके लिए इसे अपने नाक के आसपास लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में नाक की सूजन कम होगी।
| --------------------------- | --------------------------- |