गाउट में रात में ज्यादा दर्द क्यों होता है?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 13:19

रक्त में जब यूरिक ऐसिड की मात्रा बढ़ जाती है, तो यह रोग पैदा होता है। यूरिक ऐसिड हमारे शरीर की विविध चयापचयिक क्रियाओं के कारण पैदा होता है, जिसका निर्माण कुछ खास प्रकार के आहारों से होता है। इस रोग को चिकित्सकीय भाषा में गाउट नाम से जाना जाता है। सामान्यतया मूत्र उत्सर्जन के माध्यम से शरीर से यूरिक ऐसिड बाहर होता रहता है। लेकिन कुछ लोगों में यूरिक ऐसिड की उत्पत्ति बहुत ही अधिक मात्रा में होने लगती है, तथा जो शरीर से उसी अनुपात से मूत्र के द्वारा बाहर नहीं हो पाता है। बहुधा यही बढ़ा हुआ यूरिक ऐसिड नुकीले सुई जैसे क्रिस्टल्स का रूप लेकर विविध जोड़ों के इर्दगिर्द इकट्ठे होकर उस जोड़ के आसपास सूजन, तीव्र दर्द को पैदा कर देते हैं। आयुर्वेद में इस रोग को वात-रक्त नाम से जाना जाता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info