टांगों और पैरों में दर्द क्यों होता है?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 15:50

टांगों में दर्द (Leg pain) की शिकायत अक्सर ही लोग करते हैं. ये तकलीफ किसी भी उम्र के व्यक्ति को परेशान कर सकती है. इस दर्द की कई वजह (Reason) हो सकती हैं. इनमें मांसपेशियों में अकड़न, शरीर में पानी की कमी, लम्बे समय तक एक ही मुद्रा (Posture) में बैठे रहना, पोषण की कमी और टांगों में कमजोरी होने जैसी कई और वजह भी शामिल हैं. कई बार ये दर्द इतना ज्यादा होता है जिसे बर्दाश्त करना मुश्किल हो जाता है.

शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द का अर्थ मतलब, तंत्रिका तंत्र द्वारा दिमाग को भेजा जाने वाला संकेत। इस संकेत के जरिए शरीर को यह महसूस कराया जाता है कि कुछ ठीक नहीं है। इस स्थिति में शरीर के प्रभावित हिस्से में जलन, ऐंठन, चुभन और झुनझुनी जैसा महसूस होता है। पैर में दर्द का अर्थ है कि पैरों की मांसपेशियों में किसी तरह का तनाव, खिंचाव या फिर दबाव पड़ा है। इस स्थिति में चलन-फिरने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। बता दें कि दांग में दर्द एक बहुत ही आम समस्या है, जो आपके टांग के किसी भी हिस्से में हो सकती है।

पैरों या टांगों में दर्द का कारण :-

डिहाइड्रेशन की समस्या होना
ब्लड में पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम की कमी होना।
कोलेस्ट्रॉल कम करने वाली दवाई का प्रभाव
मूत्रवर्धक दवाई का सेवन
काफी ज्यादा एक्सरसाइज करना
एक जगह पर अधिक समय तक बैठे रहना।
पैरों की हड्डियों में हेयर लाइन क्रैक होना।
शिन स्पलिंट
हड्डियों में संक्रमण फैलान
गठिया की वजह से जोड़ों में दर्द और सूजन
सेलुलाइटिस कै फ (त्वचा व नर्म ऊतकों से जुड़ा संक्रमण)।
अर्थराइटिस की वजह से जोड़ों में सूजन के कारण।
डायबिटीज रोगी
नसों का क्षतिग्रस्त होना।
नसों में सूजन होना।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info