सर्दियों में बच्चों को कौन सा तेल लगाएं?HealthPlanet

Posted on Tue 18th Oct 2022 : 09:28

1-सरसों का तेल- ठंड में सरसों के तेल से मालिश करना अच्छा होता है. सरसों के तेल में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, ओमेगा 3 और 6 फैटी एसिड होता है जिससे बालों की ग्रोथ अच्छी होती है. सरसों के तेल से सिर में रूसी और खुजली भी दूर हो जाती है. सरसों के तेल से बच्चे की मालिश करने से शरीर मजबूत बनता है.

2-तिल का तेल- सर्दियों में तिल का तेल काफी फायदेमंद माना जाता है. तिल के तेल से दर्द और त्वचा संबंधी परेशानियां कम हो जाती है. इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जिससे सिर में होने वाले कई तरह के संक्रमण नहीं होते हैं. सर्दियों में तिल का तेल गरम होता है इसलिए शिशु के सिर की मालिश तिल के तेल से करनी चाहिए.

3-अरंडी का तेल- ठंड में अरंडी के तेल से मालिश करने के कई फायदे हैं. इसमें विटामिन ई होता है जिससे बालों की ग्रोथ अच्छी होती है. बच्चे के सिर के मालिश के लिए ये काफी अच्छा तेल माना जाता है. लेकिन अगर बच्चे को किसी तरह की कोई एलर्जी है तो बिना डॉक्टर की सलाह के इस तेल का इस्तेमाल न करें.

4-जैतून का तेल- बच्चों के शरीर की मालिश के लिए जैतून का तेल काफी उपयोग किया जाता है. अगर आप शिशु के सिर की चंपी जैतून के तेल से करते हैं तो इससे काफी फायदा मिलता है. जैतून के तेल से खुजली और रूसी भी खत्म हो जाती है. इस तेल से बालों को ज्यादा चमकदार और घना बनाया जा सकता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info