ब्रेन हेमरेज मतलब क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Thu 1st Dec 2022 : 17:11

Brain Haemorrhage: ब्रेन हेमरेज एक प्रकार का स्‍ट्रोक है जो ब्रेन में आर्टरी के फटने की वजह से होता है. इस स्थिति में आसपास के टिश्यूज में ब्लीडिंग शुरू हो जाती है और जिसकी वजह से ब्रेन सेल्‍स मर जाते हैं. ब्रेन हैमरेज को सेरेब्रल हैमरेज भी कहा जाता है. अगर साधारण भाषा में बताएं तो दिमाग में नस फटना ही ब्रेन हेमरेज होता है. नस फटने के बाद खून बहने की स्थिति ही हेमरेज स्ट्रोक (Hemorrhage Stroke) की स्थिति होती है. ऐसे में मस्तिष्क को सुरक्षित रखना बहुत ही जरूरी है.

ब्रेन हेमरेज के कारण

-सिर में तेज चोट लगना
-हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी रहना
-आर्टरी का बाहरी हिस्सा कमजोर होना
-आर्टरी में सूजन
-ब्लड सर्कुलेशन में परेशानी
-हीमोफिलिया, प्लेटलेट्स की कमी, स्किल सेल एनीमिया आदि की समस्‍या होना
-मस्तिष्क में ट्यूमर होना
-लिवर डिजीज होना.

ब्रेन हेमरेज के लक्षण

ब्रेन हेमरेज एक जानलेवा स्थिति होती है जिसके होने पर शरीर में कुछ सी‍रियस लक्षण दिखते हैं. ऐसे में अगर नीचे दिए गए कोई भी लक्षण महसूस करें तो तुरंत डॉक्‍टर या पास के किसी अस्‍पताल में जाएं. इसके लक्षण हैं-

-सिर में तेज दर्द
-एकाएक हाथ और पैर में कमजोरी होना
-सुस्ती जैसा महसूस होना
-दौरे पड़ना
-उल्टी और मतली अनुभव होना
-देखने में परेशानी होना
-बोलने में असुविधा
-निगलने मे दिक्‍कत होना
-गाड़ी नहीं चला पाना
-हाथ हिलना
-चक्कर आना
-शिथिलता महसूस होना
-बेहोशी जैसा अनुभव
-बैठने में असमर्थ महसूस होना.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info