ड्राई स्किन किसकी कमी से होती है?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 10:46

इन विटामिन की कमी से स्किन हो जाती है ड्राई

कोलेजन
कोलेजन शरीर में सबसे अधिक मात्रा में पाया जाने वाला प्रोटीन है जो हमारी स्किन के 75 प्रतिशत हिस्‍से में ड्राई वेट की वजह बनती हैं. कुछ शोधों में पाया गया है कि कोलेजन बेस्‍ड सेप्लिमेंट हमारी स्किन पर होने वाली ड्राइनेस, एजिंग, रिंकल आदि को कम करने में काफी फायदेमंद होता है.

विटामिन डी
शोधों में पाया गया है कि शरीर में विटामिन डी की कमी के कारण स्किन ड्राई हो सकती है. विटामिन डी घुलनशील विटामिन है जो स्किन को स्वस्थ रखने में मददगार है. विटामिन डी का सबसे बड़ा सोर्स है सूरज की रौशनी. इसके अलावा आप डाइट में दूध, मशरूम, या विटामिन से भरपूर चीजों के सेवन से भी इसकी आपूर्ति कर सकते हैं.

विटामिन सी
विटामिन सी एक एंटीऑक्सीडेंट्स हैं जो स्किन मे कोलेजन के प्रोडक्‍शन को बढ़ाने के लिए एक जरूरी विटामिन है. शोधों में यह भी पाया गया है कि हमारी स्किन लेयर में विटामिन सी काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है. हमारे 100 ग्राम एपिडरमल स्किन लेयर में 65 एमजी विटामिन सी पाया जाता है. हम डाइट में विटामिन सी को शामिल कर इसकी कमी को पूरा कर सकते हैं.

ओमेगा-3 फैटी एसिड
फिश ऑयल को स्किन हेल्‍थ प्रमोटिंग प्रॉपर्टी के नाम से जाना जाता है. इसमें डीएचए और ईपीए दो तरह के फैटी एसिड होते हैं जो पावरफुल एंटी इंफ्लामेट्री और हीलिंग प्रॉपर्टी हैं. ये स्किन को कई तरह से फायदा पहुंचाती हैं. इसके लिए आप आहार में फिश ऑयल, एवोकाडो, अखरोट इत्यादि का सेवन करें.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info