Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
हार्मोन की कमी को दूर करने के लिए करें इन 7 चीजों का सेवन-
आजकल की दौड़भाग वाली जिंदगी में लोग अपने सेहत का खास ध्यान नहीं रख पाते हैं, जिसका सीधा असर स्वास्थ्य पर पड़ता है। अपने खाने-पीने की सही तरह से देखभाल न करने की वजह से ज्यादातर लोगों में हार्मोन इम्बैलेंस (hormone imbalance) की शिकायत हो जा रही है। हार्मोन इम्बैलेंस एक आम समस्या बन गई है, हार्मोन इम्बैलेंस की शिकायत महिला और पुरूष दोनों में देखने को मिलती है। हार्मोन इम्बैलेंस होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे तनाव, नींद में कमी, पौष्टिक आहारों का सेवन न करना, मोटापा आदि, लेकिन हार्मोन का बैलेंस बनाए रखना एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है, अगर हार्मोन की कमी होने लगे, तो आप कई बीमारियों के शिकार भी हो सकते हैं। हार्मोन की कमी को दूर करने के लिए पौष्टिक आहारों का सेवन करना बहुत जरूरी होता है। आइए जानते हैं हार्मोन की कमी को दूर करने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए।
हार्मोन की कमी को दूर करने के लिए करें इन 7 चीजों का सेवन
ग्रीन टी- हार्मोन की कमी होने पर ग्रीन टी (Green Tea) का सेवन करना चाहिए, क्योंकि ग्रीन टी पीने से मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया बेहतर होती है। साथ ही हार्मोन भी संतुलित रहता है। इसके लिए रोजाना एक कप ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए।
अलसी के बीज- हार्मोन की कमी होने पर अलसी के बीज (flax seeds) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अलसी के बीज एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं, साथ ही इसमें ओमेगा 3 और 6 फैटी एसिड पाया जाता है, जो हार्मोन को संतुलित रखने में मददगार साबित होते हैं।
सेब- सेब (Apple) एक ऐसा फल है, जिसका सेवन स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाता है, क्योंकि सेब एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर किसी के शरीर में हार्मोन इम्बैलेंस हो जाए, तो उसे रोजाना एक सेब का सेवन करना चाहिए, क्योंकि यह हार्मोन को संतुलित बनाने में मदद करता है।
एवोकाडो- एवोकाडो (avocado) विटामिन्स से भरपूर होता है, इसलिए शरीर में हार्मोन की कमी होने पर एवोकाडो का सेवन करना चाहिए। एवोकाडो का सेवन हार्मोन को संतुलित बनाने में मदद करता है।
अनार- अनार (Pomegranate) का सेवन भी हार्मोन की कमी होने पर काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अनार भी एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप रोजाना एक अनार का अनार के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे हार्मोन संतुलित रहता है।
ओट्स- हार्मोन में कमी की शिकायत होने पर ओट्स (Oats) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि ओट्स फाइबर, प्रोटीन के साथ-साथ कई विटामिन्स से भरपूर होता है, इसलिए ओट्स का सेवन करने से हार्मोन संतुलित रहता है।
गाजर- हार्मोन में कमी होने पर गाजर (Carrot) का सेवन करना चाहिए, क्योंकि गाजर भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन खासकर महिलाओं में हार्मोन इम्बैलेंस होने पर काफी लाभदायक साबित होता है। इसलिए अगर किसी महिला के हार्मोन में कमी है, तो उसे गाजर का सेवन जरूर करना चाहिए।
| --------------------------- | --------------------------- |