healthplanet.net

Posted on

हार्ट ब्लॉकेज में फायदेमंद है अनार (Pomegranate prevent heart blockage)

हार्ट ब्लॉकेज में अनार का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। इसमें फाइटोकेमिकल्स (Phytochemicals) होता है, जो एंटी-ऑक्सीडेंट के रूप में धमनियों की परत को खराब होने से रोकता है। हार्ट ब्लॉकेज से बचने के लिए आप रोजाना अनार का सेवन करें। इसके लिए आप हर दिन अनार का जूस पीएं। इससे हार्ट ब्लॉकेज के लक्षणों से राहत मिलेगी।

हार्ट ब्लॉकेज में करें हल्दी का सेवन (Turmeric treatment for heart blockage)

हल्दी इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ ही दिल के रोगियों के लिए भी फायदेमंद है। हल्दी हार्ट ब्लॉकेज को खोलने में मदद करता है। इसमें करक्यूमिन (Curcumin) होता है, जिसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंप्लामेटरी गुण होता है। हल्दी के ये गुण खून को जमने से रोकता है। हार्ट ब्लॉकेज में आप हल्दी का सेवन दूध के साथ कर सकते हैं। इसके लिए गर्म दूध में हल्दी मिलाएं, इसका रोजाना सेवन करने से दिल के रोगियों को फायदा मिल सकता है।

हार्ट ब्लॉकेज में लौकी एक घरेलू उपाय (Gourd is beneficial in heart blockage)

दिल के रोगियों के लिए लौकी का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। आप सब्जी, जूस के रूप में लौकी का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप लौकी के जूस में पुदीना भी मिलाकर पी सकते हैं। इससे लौकी का जूस स्वादिष्ट भी लगेगा, साथ ही आपके लिए फायदेमंद भी होता है। लौकी रक्त की अम्लता कम करने में मदद करता है। इसलिए हार्ट ब्लॉकेज होने पर इसका सेवन किया जा सकता है।

हार्ट ब्लॉकेज को ठीक करें अलसी (flax seeds good for heart blockage)

हार्ट ब्लॉकेज में अलसी का सेवन करना फायदेमंद करना जरूरी होता है। इसमें अल्फालिनोलेनिक एसिड (Alfalinolenic acid) पाया जाता है, जो बंद धमनियों को साफ रखने और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके लिए आप रोजाना एक चम्मच अलसी के बीज को पानी के साथ लें। आप चाहें को अलसी का जूस, स्मूदी बनाकर भी पी सकते हैं। इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा पाई जाती हैं, जो धमनियों को साफ करने में मदद करता है।

हार्ट ब्लॉकेज में मददगार लहसुन (consume Garlic for heart blockage)

लहसुन की कली को दूध के साथ लेने से कई स्वास्थ लाभ मिलते हैं। यह दिल के रोगियों के लिए भी फायदेमंद होता है। लहसुन बंद धमनियों को साफ करने के लिए सबसे अच्छा घरेलू उपाय है। इससे ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। इसके सेवन से खराब कोलेस्ट्रोल को कम किया जा सकता है। नियमित रूप से लहसुन का सेवन करने से दिल के दौरे पड़ने का भी खतरा कम हो जाता है। इसके साथ ही आप अपने भोजन में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info