Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
से बचाव में काजू का सेवन हो सकता है फायदेमंद, इन ड्राई फ्रूट्स से भी नहीं बढ़ता कोलेस्ट्रॉल
की समस्या आजकल अधिक उम्र के लोगों से लेकर युवाओं में आम हो चली है। हृदय रोगों के बढ़ते खतरे का प्रमुख कारण हमारी जीवनशैली और खानपान है। खानपान की अच्छी आदतों को अपनाकर हम रक्त में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम कर सकते हैं। ड्राई फ्रूट्स हमारे हृदय के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। इनके नियमित सेवन से हमारा हृदय मज़बूत रहता है और भविष्य में होने वाली हृदय की बीमारियों को बहुत हद तक टाला जा सकता है।
काजू का सेवन हृदय को बनाता है मज़बूत- प्रतिदिन काजू खाने से हृदय रोगों का खतरा काफी कम हो जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, काजू हमारे शरीर से कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इसके लिए आप 7-8 काजू रात को भिगो दें और सुबह उसका सेवन करें। शरीर में अगर रक्त की कमी है तो भी इसका सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है।
पिस्ता- पिस्ता में फॉस्फोरस, विटामिन बी और कई तरह के मिनरल्स पाए जाते हैं। इसके सेवन से हृदय मज़बूत बनता है और रक्त को सही से पंप कर पाता है। रोजाना 5-6 पिस्ता का सेवन करें।
अखरोट- स्वस्थ हृदय के लिए अखरोट बहुत फायदेमंद होता है। अखरोट में विटामिन ई मौजूद होता है जो हृदय को मज़बूत बनाता है। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट भी मौजूद होते हैं जो तनाव को कम करते हैं। तनाव कम होने का सकारात्मक असर हृदय के स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। इसके सेवन से हमें ताजगी भरी उर्जा भी मिलती है।
बादाम- बादाम में विटामिन बी 6 पाया जाता है जो हृदय को स्वस्थ रखता है। बादाम खाने से ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है और हार्ट अटैक की समस्या नहीं आती। बादाम हमारे सोचने समझने की शक्ति को भी तेज़ करता है। लेकिन इसको सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए।
मूंगफली- मूंगफली में आयरन, कॉपर, पोटैशियम, फाइबर आदि तत्व पाए जाते हैं। इसके नियमित सेवन से हृदय रोगों का खतरा कम होता है। मूंगफली को रात भर भिगोने के बाद सुबह खाने से ज्यादा फायदा होता है।
| --------------------------- | --------------------------- |