Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
दिल को रखना है लंबी उम्र तक स्वस्थ, तो इन 5 हेल्दी जूस को बनाएं डाइट का हिस्सा
नारियल पानी- हार्ट को हेल्दी रखने के लिए आप नारियल पानी पिएं. इसमें फैट, कोलेस्ट्रॉल नहीं होता और यह एक लो-कैलोरी ड्रिंक है. कार्बोहाइड्रेट्स, पोटैशियम, सोडियम, मैग्नीशियम होने के कारण नारियल पानी अन्य ऐडेड शुगर ड्रिंक्स की तुलना में हार्ट के लिए फायदेमंद होता है. नारियल पानी शरीर को हाइड्रेटेड भी रखता है. साथ ही यह हाई ब्लड प्रेशर को कम करता है. कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ को बूस्ट करता है.
संतरे का जूस- संतरे में विटामिन सी भरपूर होता है. नाश्ते में ताजा घर का बना संतरे का जूस पिएं. मार्केट में मिलने वाले पैक्ड संतरे का जूस पीने से बचें, क्योंकि इसमें ऐडेड शुगर होता है. नियमित रूप से संतरे का जूस पीने से ब्लड प्रेशर लेवल मेंटेन रहता है. हाई ब्लड प्रेशर भी हार्ट डिजीज, हार्ट अटैक का कारण बनता है. संतरे का जूस पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, क्योंकि इसमें विटामिन सी सबसे अधिक होता है. वजन कम करने के लिए भी आप इसका सेवन कर सकते हैं.
टमाटर का जूस- टमाटर के सेवन से हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे लाइकोपीन, बीटा-कैरोटीन हार्ट डिजीज को बढ़ाने वाले रिस्क फैक्टर्स जैसे हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल, आर्टरीज में फैट बनने जैसी समस्याओं को कम करते हैं. शोध से पता चला है कि टमाटर और टमाटर से बने उत्पाद जैसे टमाटर का जूस क्रोनिक डिजीज के जोखिम को कम कर सकते हैं.
ग्रीन जूस- हरी सब्जियों से तैयार जूस भी हार्ट हेल्थ को बूस्ट कर सकता है. ग्रीन जूस को आप पालक, सेलेरी, केल, खीरा, पुदीना, पार्सले आदि से तैयार करके सेवन कर सकते हैं. ग्रीन जूस में कई तरह के विटामिंस, मिनरल्स, फायदेमंद प्लांट कम्पाउंड्स मौजूद होते हैं. शोध के अनुसार, रोजाना पत्तेदार हरी सब्जियां खाने और इनसे तैयार फ्रेश जूस पीने से इंफ्लेमेशन, हृदय रोग और उम्र से संबंधित मानसिक समस्याओं के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है. इतना ही नहीं, ग्रीन जूस इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है. कब्ज, वजन बढ़ने, पाचन संबंधित समस्याओं को भी कम करता है.
अनार का जूस- अनार के फल से तैयार ताजे जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स काफी अधिक होता है. इसमें पॉलीफेनॉल्स, विटामिन ई, के, मैग्नीशियम होता है, जो हार्ट हेल्थ को बूस्ट करता है. मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल को कंट्रोल करता है. अनार का जूस पीने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ ही एनीमिया से भी बचाता है. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं.
| --------------------------- | --------------------------- |