healthplanet.net

Posted on

हार्ट अटैक से बचने के लिए कैसी डाइट लेना जरूरी? डाइटिशियन से जान लीजिए

हर उम्र के लोग तेजी से हार्ट डिजीज की चपेट में आ रहे हैं. पिछले कुछ महीनों में सोशल मीडिया पर आपने कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिनमें लोगों को अचानक हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई. इस वक्त हार्ट हेल्थ को लेकर हर तरफ चर्चाओं का दौर चल रहा है. हर कोई यह जानने की कोशिश में है कि आखिर हार्ट अटैक जैसी गंभीर कंडीशन से कैसे बचा जाए. क्या आप जानते हैं कि हमारी लाइफस्टाइल और खान-पान का हार्ट हेल्थ पर गहरा असर होता है? बेहतर डाइट और लाइफस्टाइल में छोटे-मोटे बदलाव कर हार्ट को हेल्दी रख सकते हैं. किस तरह की डाइट आपकी हार्ट हेल्थ को बेहतर बना सकती है, इस बारे में डाइटिशियन से जान लेते हैं.

हार्ट हेल्थ को लेकर डाइटिशियन की राय
मेदांता हॉस्पिटल की पूर्व डाइटिशियन कामिनी सिन्हा के मुताबिक खान-पान का हार्ट समेत शरीर के सभी अंगों पर काफी असर होता है. हेल्दी चीजों का सेवन करने से आप फिट और तंदुरुस्त रह सकते हैं. हार्ट अटैक जैसे बढ़ते मामलों की बड़ी वजह बिगड़ती लाइफस्टाइल और खाने-पीने को लेकर बढ़ती लापरवाही भी है. तमाम हार्ट डिजीज से इन बातों का ध्यान रखकर बचाव किया जा सकता है. डाइट में अगर हेल्दी फूड्स को शामिल किया जाए और जंक फूड्स से बचा जाए तो हार्ट हेल्थ को काफी हद तक सुधारा जा सकता है. आपकी डाइट कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करके हार्ट डिजीज का खतरा कम कर सकती है.

डाइट और हार्ट का कनेक्शन समझिए
कामिनी सिन्हा के अनुसार ज्यादा ऑयली और सैचुरेटेड फैट्स वाले फूड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स का लेवल बढ़ा देते हैं, जिसकी वजह से धमनियों में ब्लॉकेज हो जाती है. ऐसी कंडीशन में ऑक्सिजनेटेड ब्लड हार्ट तक पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच पाता और हार्ट अटैक जैसी इमरजेंसी कंडीशन हो जाती है. हार्ट को प्रॉपर ब्लड सप्लाई मिलने के लिए कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर का लेवल मेंटेन रहना चाहिए. कोलेस्ट्रॉल की समस्या प्रमुख रूप से खाने पीने की वजह से होती है और हेल्दी डाइट से इसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है. यह कहा जा सकता है कि बेहतर खान-पान से अधिकतर डिजीज का खतरा कम किया जा सकता है. खास बात यह है कि जो लोग हार्ट डिजीज से जूझ रहे हैं उन्हें भी बैलेंस डाइट से काफी राहत मिलेगी.

इन फूड्स को डाइट में करें शामिल
डाइटिशियन कामिनी कहती हैं कि हार्ट को हेल्दी रखने के लिए लो फैट, लो कार्बोहाइड्रेट और फाइबर से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए. हर दिन 5 से 10 ml से ज्यादा फैट नुकसानदायक हो सकता है. लोगों को अपनी डाइट में हल्दी फैट को शामिल करना चाहिए और ऑयल का सेवन कम से कम करना चाहिए. स्नैक्स को रोस्टेड मखाना या चने से रिप्लेस कर सकते हैं. ब्रेकफास्ट में लोग मूंगदाल का चीला, फ्रूट्स, वॉलनट, दलिया और ओट्स का सेवन कर सकते हैं. लंच में हरी सब्जियां, दाल, सलाद, लो फैट दूध ले सकते हैं. डिनर लाइट होना चाहिए और उसमें खिचड़ी, दलिया व उपमा बना सकते हैं. डिनर में अगर आप रोटी सब्जी खा रहे हैं तो एक दो रोटी कम खाएं. रात में दूध ले सकते हैं. इसके अलावा पानी ज्यादा से ज्यादा पीएं, इससे आपकी बॉडी के टॉक्सिक एलिमेंट्स बाहर निकल जाएंगे.

इन तरीकों से हार्ट हेल्थ रखें हेल्दी
– लाइफस्टाइल मेंटेन करें
– 7 घंटे की पर्याप्त नींद लें
– देर रात तक ना जागें
– फिजिकल एक्टिविटी करें
– हेल्दी डाइट जरूर लें
– पानी ज्यादा से ज्यादा पीएं
– तली भुनी चीजें कम खाएं
– जंक फूड से दूरी बनाएं
– एल्कोहल बिल्कुल छोड़ दें
– स्मोकिंग से दूरी बना लें
– हेल्थ चेकअप कराना न भूलें

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info