healthplanet.net

Posted on

आखिर क्यों हो रहे हैं नाखून काले? जानें वो 9 बदलाव जो बताते हैं आपकी सेहत का हाल

परफेक्ट मैनिक्योर और खूबसूरत नेल पॉलिश के साथ नाखून तो बहुत अच्छे लगते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आपको कई बीमारियों का संकेत दे सकते हैं।

हमारे शरीर में कई ऐसी चीज़ें होती है जिन्हें हम आम समझ लेते हैं, लेकिन वो हमारी सेहत से जुड़े बहुत सारे राज़ खोल देती हैं। ऐसा ही कुछ होता है जब हमारी स्किन और नाखून ये बताने लगते हैं कि शरीर का कोई महत्वपूर्ण अंग अपना काम ठीक से नहीं कर रहा है। कई बड़ी बीमारियों का संकेत पहले से ही नाखूनों या स्किन पर अलग-अलग तरह से दिखता है। अगर सिर्फ नाखूनों की बात करें तो क्या आपने कभी नोटिस किया है कि कभी ये पीले, कभी पूरे सफेद तो कभी काले दिखने लगते हैं?


क्या इसके पीछे का कारण आप जानते हैं?
नाखूनों को लेकर क्या कहती है रिसर्च?

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की हेल्थ वेबसाइट health.harvard.edu में नाखूनों को लेकर कई सारी बातें कही गई हैं। नाखूनों पर उम्र का असर तो दिखता ही है इसलिए अगर आपकी उम्र बढ़ रही है और नाखून कमजोर होने लगे हैं और कम बढ़ते हैं तो ये जायज है, लेकिन अगर नाखूनों में बहुत जल्दी बदलाव दिख रहा है तो ये खतरे की घंटी हो सकता है। लिवर की बीमारी, सोरायसिस, लंग्स की बीमारी, हार्ट वाल्व आदि के बारे में नाखूनों से पता चल सकता है।


1. नाखूनों में डार्क लाइन दिखना

कई बार नाखूनों में कुछ दिनों के अंदर ही डार्क ब्राउन या ब्लैक रंग की लाइन दिखने लगती है और अगर आपको कोई चोट नहीं लगी है या फिर किसी तरह से नाखून डैमेज नहीं हुआ है और ये अपने आप दिखने लगी है तो डॉक्टर को दिखाना जरूरी है।



इसे मेलानोमा का एक लक्षण माना जाता है। मेलानोमा एक बहुत ही गंभीर तरह का स्किन कैंसर होता है और अगर सही समय पर पता चल गया तो इसका इलाज भी सही से हो सकता है।
2. नाखूनों का स्किन से ऊपर उठना

कई बार आपने देखा होगा कि नाखून स्किन से भी ज्यादा ऊपर उठने लगते हैं और ऐसा लगता है कि वो स्किन से अटैच ही नहीं हैं। अगर ऐसी स्थिति होती है तो नाखून के आस-पास का हिस्सा सफेद होने लगता है। ऐसा इन कारणों से हो सकता है-

फंगल इन्फेक्शन
सोरायसिस
मैनिक्योर के कारण लगी चोट
नाखूनों के नीचे किसी शार्प ऑब्जेक्ट से सफाई करना और उन्हें स्किन के अलग कर देना

ऐसे में एक बार डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह लेना सही होता है ताकि आपके नाखूनों का इन्फेक्शन अगर हो तो उसे रोका जा सके।
3. नाखूनों के आस-पास सूजन

अगर आपके नाखूनों के आस-पास सूजन होती है और रंग में बदलाव दिख रहा है तो हो सकता है कि ये किसी तरह के इन्फेक्शन का संकेत हो। अगर दर्द नहीं भी हो रहा है तो भी आपको डॉक्टर को दिखाने की जरूरत है। ऐसे मामलों में कई बार नाखूनों के आस-पास घाव बन जाते हैं।


4. नाखूनों का ग्रीन या ब्लैक हो जाना

ऐसा किसी बैक्टीरिया के कारण हो सकता है। ये नाखून में इन्फेक्शन या किसी बैक्टीरिया के कारण हो सकता है। अगर सही समय पर ट्रीटमेंट न किया जाए तो नाखूनों का इन्फेक्शन और ज्यादा खराब हो सकता है।
5. नाखूनों का पीला हो जाना

ऐसा कई बार ज्यादा दिनों तक डार्क नेल पॉलिश लगाने के कारण या स्मोकिंग के कारण भी हो सकता है। पर अगर आपके नाखून पीले हो गए हैं, मोटे होने लगे हैं या फिर वो बढ़ना बंद हो गए हैं तो इसका मतलब ये है कि आपके शरीर में कुछ चल रहा है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info