Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरी कोई हड्डी टूटी है?
हड्डियाँ किसी दुर्घटना जैसे कि गिरने से या किसी चीज की चपेट में आने से टूट सकती हैं।
टूटी हुई हड्डी (जिसे फ्रैक्चर के रूप में भी जाना जाता है) के तीन सबसे सामान्य लक्षण होते हैं:
दर्द
सूजन
विकलांगता(विकृति)
हालांकि, कभी-कभी यह बताना मुश्किल हो सकता है कि कोई हड्डी टूटी हुई है या नहीं, यदि वह अपनी जगह से हटी हुई नहीं हो, तो।
यदि आपकी कोई हड्डी टूट गई है, तो आप निम्न बातों का अनुभव कर सकते हैं:
चोटिल होने पर आपको झटके या चटखने की आवाज सुनाई दे सकती है या महसूस हो सकती है
चोटिल हिस्से के आसपास सूजन, खरोंच या संवेदनशीलता हो सकती है
चोट की जगह पर वजन डालने, उसे छूने, उसे दबाने, या उसे हिलाने पर आपको दर्द महसूस हो सकता है
चोटिल हिस्सा विकृत लग सकता है, विशेष कर गंभीर र्रप से टूटने की स्थिति में टूटी हुई हड्डी त्वचा को छेदती हुई बाहर को निकली हुई हो सकती है
इसके अलावा, आप हड्डी टूटने के सदमे के परिणामस्वरूप बेहोशी, चक्कर या उबकाई महसूस कर सकते हैं।
यदि हड्डी कम टूटी है या हड्डी में सिर्फ एक दरार पड़ गई है, तो आपको बहुत दर्द महसूस नहीं होगा या हो सकता है कि आपको हड्डी के टूटने का पता भी ना चले।
यदि आपको लगता है कि आपकी हड्डी टूटी हुई है, तो आपको जल्द से जल्द चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए। यदि आपको लगता है कि आपके पैर का पंजा या कोई उंगली टूट गई है, तो आप किसी अस्पताल या “तत्कालिक उपचार केंद्र” पर जा सकते हैं।
हाथ या पैर के टूटे होने पर अपने निकटतम “आपातकालीन विभाग” में जाएं। यदि पैर की चोट गंभीर लग रही हो या आप जल्दी से “आपातकालीन विभाग” तक पहुंचने में सक्षम नहीं हों, तो एंबुलेंस के लिए कॉल करें।
जहाँ बहुत गंभीर रूप से टूट का संदेह हो, जैसे कि टूटी हुई गर्दन या पीठ, तो ऐसे में इलाज के लिए सबसे पहले आपातकालीन सेवाओं को बुलाया जाना चाहिए।
प्राय: प्लास्टर चढ़ाते समय, टूटी हुई हड्डी को ठीक से संरेखित(सीधा) करना चाहिए और इसे सही से उसकी जगह पर रखा जाना चाहिए, ताकि यह सही स्थिति में रहे और ठीक हो जाए।
यदि आपका इलाज उचित रूप से नहीं होता है, तो आपको गंभीर संक्रमण या स्थायी विकृति हो सकती है। आपको जोड़ों में दीर्घकालिक समस्याएं भी हो सकती हैं।
अगर आपको लगता है कि आपकी हड्डी टूट गई है, तो यह ध्यान रखना है कि आप कुछ भी खाएं या पिएं नहीं, क्योंकि डॉक्टरों को इसे पुन: ठीक करने के लिए आपको एक सामान्य बेहोशी की दवा (जिससे आप सो जाएं) देने की जरूरत पड़ सकती है।
वृद्ध लोगों और ऑस्टियोपोरोसिस से पीड़ित लोगों को विशेष रूप से सावधान रहना चाहिए, क्योंकि इनकी हड्डियां कमजोर होती हैं और अधिक आसानी से टूट सकती हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |