Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
हाई बीपी में बिल्कुल न खाएं ये 6 चीजें, बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर
ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो ज्यादा नमक या ज्यादा तैलीय भोजन हो सकता है नुकसानदायक। जानिए ऐसे में किन-किन चीजों से दूरी बनाना है फायदेमंद।
अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, तो आपको अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि आप क्या खाते हैं, इसका असर ब्लड प्रेशर पर भी पड़ता है। हाइपरटेंशन के मरीजों को स्वस्थ रहने के लिए आप बीपी कंट्रोल में रखने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। लगातार हाई ब्लड प्रेशर रहने की वजह से हार्ट अटैक, स्ट्रोक का खतरा काफी बढ़ सकता है। हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों को अकसर नमक से परहेज करने की सलाह दी जाती है। लेकिन इसके अलावा भी कई ऐसी चीजें हैं, जो हाई बीपी में बिल्कुल नहीं खानी चाहिए। अन्यथा आपका ब्लड प्रेशर काफी हद तक बढ़ सकता है। तो चलिए जानते हैं हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों को कौन-कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए।
1. शुगर
शुगर से बनने वाली चीजें खाने से ब्लड शुगर के साथ ही ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है। दरअसल, शुगर से वजन बढ़ता है इससे दूसरे रोगों का खतरा अधिक बढ़ सकता है। इसलिए अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो चीनी या शुगर का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। एक दिन में आपको 25 ग्राम से 36 ग्राम तक ही शुगर का सेवन करना चाहिए।
2. नमक
नमक हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों का एक मुख्य कारक होता है। हाई ब्लड प्रेशर में डॉक्टर भी कम मात्रा में नमक खाने की सलाह देते हैं। हाई बीपी में अधिक नमक खाना सेहत के लिए काफी जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए हाई बीपी में हमेशा घर का बना खाना चाहिए, इसमें कम मात्रा में नमक डालना चाहिए। इस दौरान आपको पिज्जा, बर्गर आदि चीजें खाने से परहेज करना चाहिए। इनमें नमक और तेल अधिक होता है।
3. फ्रोजन पिज्जा
फ्रोजन पिज्जा में शुगर, सैचुरेटेड फैट और नमक अधि मात्रा में होता है। इससे शरीर में ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। पिज्जा में चीज एड करने से भी बीपी बढ़ सकता है। ये आपके ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा सकते हैं। इससे दिल की बिमारियों का रिस्क बढ़ सकता है।
4. मीट
अगर आप प्रोसेस्ड मीट का सेवन करते हैं, तो यह भी ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है। इसलिए इससे पूरी तरह से दूरी बनाकर रखें। इसके अलावा आपको सैंडविच, अचार और अन्य नमकीन चीजों को भी मीट में एड नहीं करना चाहिए और सादा मीट ही खाना चाहिए। इससे आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रह सकता है।
5. अचार
अगर आप किसी चीज को लंबे समय तक स्टोर करके रखते हैं, तो इसका मतलब है उसमें नमक डालने की जरूरत होगी। सब्जियों को ज्यादा दिन तक स्टोर रखने के लिए उसमें नमक की मात्रा ज्यादा डाली जाती है, ताकि वह चीज ज्यादा दिनों तक चल सके। इसलिए जितना पुराना अचार होगा, उसमें नमक उतना ही ज्यादा होगा। इसलिए हाई बीपी के मरीजों को अचार खाने से भी परहेज करना चाहिए।
6. शराब
बहुत ज्यादा मात्रा में शराब का सेवन करने से भी आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। अगर आपका ब्लड प्रेशर पहले से ही ज्यादा है, तो डॉक्टर आपको शराब का सेवन करने से मना कर सकते हैं। जो लोग जितनी कम मात्रा में शराब का सेवन करते हैं, उनका बीपी उतना ही कंट्रोल में रहता है।
हाई बीपी के मरीजों को प्रोसेस्ड और ट्रांसफैट से युक्त चीजों का सेवन करने से भी बचना चाहिए। साथ ही आपको अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करना चाहिए। हाई बीपी के लोगों को सब्जियां, फल, होल ग्रेन और नट्स जैसे बादाम, काजू, अखरोट आदि अपने डाइट में शामिल करने चाहिए। इसके अलावा आप मछली और पोल्ट्री का सेवन भी कर सकते हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |