healthplanet.net

Posted on

5 सब्जियां जो 'हाई ब्लड प्रेशर' को नॉर्मल करने में हैं मददगार


अपने खान-पान में अगर कुछ खास सब्जियों को शामिल किया जाय तो ब्लड प्रेशर की समस्या से दूर रहा जा सकता है।
बदलती जीवनशैली और खान-पान की वजह से लोगों को ब्लडप्रेशर की परेशानी हो जाती है। कुछ लोगों में यह जेनेटिक वजह से भी होती है लेकिन ज्यादातर लोगों को अनहेल्दी लाइफस्टाइल ही इसकी मुख्य वजह होती है। ब्लडप्रेशर को बढ़ाने में खान-पान में पोषक तत्वों की कमी सबसे ज्यादा रोल निभाती है। ज्यादातर लोग डायट में अच्छी सब्जियों की जगह तेल-मसाले और फ्राई फूड को ज्यादा महत्व देने लगते हैं।

अपने खान-पान में अगर कुछ खास सब्जियों को शामिल किया जाय तो ब्लड प्रेशर की समस्या से दूर रहा जा सकता है। आइए जानते हैं उन पांच सब्जियों के बारे में जो ब्लड प्रेशर की परेशानी को दूर करने में मददगार हैं। बिना दवा के कम होगा हाई ब्लडप्रेशर, अपनाएं ये 7 अनोखे टिप्स।

पालक


सब्जियों में जब हरी सब्जियों की बात आती है तो सबसे पहला नाम पालक का ही आता है। पालक में पाया जाने वाला आयरन शरीर को पर्याप्त मात्रा में ब्लड बनाने में मददगार होता है। पालक में कैल्शियम की मात्रा भी पर्याप्त होती है जो शरीर को अन्य तरह का पोषण देता है। पालक के सेवन से हाई बीपी की समस्या से बचा जा सकता है। अगर हाई बीपी के मरीज हैं तो यह उसे नॉर्मल रखने में मददगार होती है।

आलू

सबसे ज्यादा उपयोग में लाई जाने वाली सब्जी आलू ही है लेकिन इसका सही सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आपको आलू उबालकर सेवन करना चाहिए। अगर आलू को छिलकों के समेत उबाल दिया जाता है तो उसके नमक की मात्रा कम हो जाती है जो शरीर के ब्लडप्रेशर को बढ़ाने का काम करता है। आलू में पाया जाने वाला मैग्निशियम ब्लड प्रेशर को नॉर्मल रखने में मददगार हैं।

लहसुन

ब्लड संचार की किसी भी समस्या से बचकर अगर रहना है तो लहसुन का सेवन करना चाहिए। लहसुन में नाइट्रिक ऑक्साइड पाया जाता है जो शररी में ब्लड प्रेशर को कम करने का काम करता है। हेल्दी आंत (GUT) के लिए 4 बेहतरीन फूड।

शकरकंद

शकरकंद आलू की ही एक प्रजाति है यह शरीर के पोषण के लिए बहुत ही अच्छा खाद्य पदार्थ है। इसमें पाया जाने वाला कैरोटीन और कैल्शियम शरीर के तनाव को कम करने का काम करता है। इसमें पाये जाने वाले रेशे भी बहुत फायदेमंद होते हैं ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए।

लाल शलजम

ब्लड प्रेशर के मरीज को अपने खान-पान का विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। अगर अपने डायट में लाल शलजम को शामिल करते हैं तो नाइट्रिक ऑक्साइड का असर शरीर में ब्लड वैसल्स को मजबूत बनात है। रंक्त संचार को सही करने में भी मददगार होता है नाइट्रिक ऑक्साइड का सेवन।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info