healthplanet.net

Posted on

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से रहते हैं ग्रसित, अर्जुन की छाल का करें सेवन
भारतीय आयुर्वेद में अर्जुन की छाल को बहुत फायदेमंद माना जाता है. सालों से ब्लड प्रेशर की दवाइयां बनाने में इसका प्रयोग किया जाता है. इसके साथ ही यह हार्ट अटैक के खतरे को भी कम करता है.

आजकल के समय में बदलती लाइफस्टाइल (Lifestyle) के कारण बहुत से लोग हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन (Hypertension Problem) की समस्या से ग्रसित है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) के द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट के अनुसार पूरी दुनिया में करीब 1.3 बिलियन लोग हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure Problem) की समस्या से ग्रसित है. इस बीमारी की शुरूआत में किसी तरह के लक्षण दिखाई नहीं देते हैं. लेकिन, ज्यादा ब्लड प्रेशर बढ़ने पर यह कई तरह के रोगों का कारण भी बन सकता है.

लंबे समय तक इस समस्या के कारण यह दिल और दिमाग पर भी बहुत बुरा असर डालता है. सामान्य तौर पर 120/80 को नार्मल ब्लड प्रेशर (Normal Blood Pressure) माना जाता है. अगर आप भी बढ़ ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान रहते हैं तो हम आपको एक ऐसे घरेलू इलाज के बारे में बताने वाले हैं जो बेहद कारगर है. वह है अर्जुन की पेड़ का छाल. यह हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल (Blood Pressure Control Tips) करने में बेहद लाभकारी माना जाता है.

भारतीय आयुर्वेद में अर्जुन की छाल को बहुत फायदेमंद माना जाता है. सालों से ब्लड प्रेशर की दवाइयां (Blood Pressure Home Remedy) बनाने में इसका प्रयोग किया जाता है. इसके साथ ही यह हार्ट अटैक (Heart Attack) के खतरे को भी कम करने में मदद करता है. अर्जुन की छाल में मौजूद तत्व ट्राइग्लिसराइड, कोलेस्ट्रॉल को कम कर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है. यह ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करने में मददगार है.

अर्जुन की छाल का इस तरह करें प्रयोग
इसे यूज करने के लिए सबसे पहले बारीक पीस लें. इसके बाद इसे दूध या पानी के साथ मिलाकर पिएं. ध्यान रखें की पानी या दूध गुनगुना होना चाहिए. इसके अलावा आप इसका काढ़ा भी बनाकर पी सकते हैं. इसके पानी में डालकर कर 10 मिनट उबालें और बाद में छानकर पिएं.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info