Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
हाई ब्लड प्रेशर रोगी रोज खाएं ये 5 ड्राई फ्रूट्स, कंट्रोल रहेगा बीपी
Best Dry Fruits For High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में कुछ ड्राई फ्रूट्स का सेवन बहुत लाभकारी साबित हो सकता है, जानें 5 ड्राई फ्
Best Dry Fruits For High Blood Pressure: ड्राई फ्रूट्स का सेवन संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ड्राई फ्रूट्स में हेल्दी फैट्स के साथ ही ओमेगा-3 फैटी एसिड, पोटैशियम, मैग्नीशियम, डाइट्री फाइबर, कैल्शियम, कॉपर, आयरन, विटामिन A, C, E, K जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। इसके अलाव इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स भी अच्छी मात्रा में होते हैं। जिससे यह न सिर्फ शरीर को जरूरी पोषण प्रदान करने में मदद करते हैं, बल्कि कई सेहत को कई लाभ प्रदान करने के साथ ही कई गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं।
क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें तो हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना बहुत लाभकारी हो सकता है। ड्राई फ्रूट्स में ऐसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर को कम करने और ब्लड प्रेशर के सामान्य स्तर को बनाए रखने में मदद करते हैं। इस लेख में हम आपको ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए 5 ड्राई फ्रूट्स (Best Dry Fruits To Control High Blood Pressure) बता रहे हैं।
best dry fruits for high blood pressure
हाई ब्लड प्रेशर में कौन से ड्राई फ्रूट खाने चाहिए- Which Dry Fruits Is Best For High Blood Pressure In Hindi
1. सूखे आलूबुखारा (Dried Prunes)
डायटीशियन गरिमा के अनुसार, आलूबुखारा में पोटेशियम प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है। जिससे यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में बहुत लाभकारी है। आप रात भर भीगे हुए सूखे आलूबुखारे का सुबह सेवन कर सकते हैं। आप ब्रेकफास्ट या सुबह खाली पेट दूध के साथ सूखे आलूबुखारा का सेवन कर सकते हैं।
2. सूखे अंजीर (Dried Figs)
सूखे अंजीर में डाइट्री फाइबर, मैग्नीशियम, पोटैशियम की भरपूर मात्रा होती है। जिससे यह ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए बहुत लाभकारी है। आप रात भर सूखे अंजीर का सेवन सुबह कर सकते हैं।
3. काजू (Cashew)
काजू खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद मिलती है। साथ ही इसमें सोडियम का स्तर कम होता है और पोटेशियम की अच्छी मात्रा में मौजूद होते है। जिससे हाई बीपी को कंट्रोल करने में फायदेमंद है।
4. बादाम (Almonds)
बादाम में अल्फा टोकोफेरोल नामक यौगिक मौजूद होते हैं, जिन्हें शरीर में ब्लड प्रेशर के सामान्य स्तर को बनाए रखने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा ये हेल्दी फैट्स और विटामिन ई का बेहतरीन स्रोत हैं। इसलिए हाई ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए बादाम का सेवन बहुत लाभकारी है। आप 7-8 रातभर भीगे हुए बादाम का सेवन कर सकते हैं।
5. पिस्ता (Pistachio)
पिस्ता में एंटीऑक्सिडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है। इनमें कैलोरी कम होती है साथ ही ये फाइबर से भरपूर होते हैं। अगर आप रोजाना मुट्ठी भर पिस्ता का सेवन करते हैं, तो इससे न सिर्फ ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहेगा, बल्कि कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी मिलेंगे।
| --------------------------- | --------------------------- |