healthplanet.net

Posted on

BP Chart: ऊपर का ब्लड प्रेशर कितना होना चाहिए, कब हो जाता है चिंताजनक, इस चार्ट से समझिए

सामान्य वयस्क में उपर वाला ब्लड प्रेशर 120 से ज्यादा नहीं होना चाहिए.
Normal range of systolic blood pressure: ब्लड प्रेशर यानी हृदय या हार्ट और धमनियों पर पड़ने वाले दबाव को कहते हैं. हार्ट शरीर के कोने-कोने में शुद्ध खून को पहुंचाता और कोने-कोने से अशुद्ध खून को बाहर खींच लेता है. हार्ट एक तरह से पंपिंग मशीन है. ब्लड प्रेशर में दो तरह का प्रेशर होता है. एक उपर वाला और दूसरा नीचे वाला. मेडिकल भाषा में इसे सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर यानी उपर वाला और डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर यानी नीचे वाला ब्लड प्रेशर कहा जाता हैं. दरअसल, जब दिल धड़कता है तब दिल से शुद्ध खून शरीर के बाकी हिस्से में पहुंचता है और दिल आराम करता है तब शरीर के बाकी हिस्से से खून हार्ट में आता है. सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर इस बात को दर्शाता है कि जब दिल धड़कता है तब आपका खून आपके हार्ट को ब्लड पहुंचाने वाली धमनी की दीवारों पर कितना दबाव डालता है. वहीं सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर यह दर्शाता है कि जब बीच में दिल धड़कना रुकता है या आराम करता है तब धमनी की दीवारों पर कितना दबाव डालता है. इसमें यह जानना जरूरी है कि सामान्य सिस्टोलिक और डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर कितना होना चाहिए.


क्या है सामान्य ब्लड प्रेशर की रेंज
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन ने 5 तरह के ब्लड प्रेशर के रेंज क निर्धारित किया है. इसमें सामान्य ब्लड प्रेशर रेंज, बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर रेंज, हाइपरटेंशन स्टेज 1, हाइपरटेंशन स्टेज 2 और हाइपरटेंसिव क्राइसिस के रेंज के बारे में बताया गया है. हाइपरटेंसिव क्राइसिस में हर हाल में अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है. अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक एक सामान्य वयस्क में उपर वाला ब्लड प्रेशर यानी सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर 120 से ज्यादा नहीं होना चाहिए. हालांकि शारीरिक, पर्यावरणीय और कुछ अन्य कारणों के प्रभाव से इसमें उपर-नीचे भी हो सकता है. अगर 120 से 129 के बीच है तो यह बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर है. यानी जिस रास्ते खून हार्ट को पहुंचता है उस रास्ते में खून का प्रेशर बहुत तेज है. इसका मतलब यह हुआ है कि खून का वह रास्ता जिसे आर्टरी या धमनी कहते हैं उसमें खून के बढ़े हुए दबाव से क्षतिग्रस्त होने का खतरा ज्यादा है. इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए ताकि भविष्य में ब्लड प्रेशर के कारण कोई और बीमारी न हो.

सामान्य ब्लड प्रेशर का चार्ट
सामान्य वयस्क उपर वाला नीचे वाला
नॉर्मल 120 80
बढ़ा हुआ 120-129 80 से नीचे
हाई बीपी स्टेज1 130-139 80-89
हाई बीपी स्टेज 2 140 से ज्यादा 90 से ज्यादा
हाइपरटेंसिव क्राइसिस 180 से ज्यादा 120 से ज्यादा


शरीर में विटामिन डी अधिक होने के नुकसान
ब्लड प्रेशर का सामान्य होना क्यों है जरूरी
उपर वाला ब्लड प्रेशर का बढ़ना बहुत खतरनाक है. डब्ल्यूएचओ के मुताबिक दुनिया भर में करीब 1.28 अरब लोगों का बीपी बढ़ा हुआ है लेकिन दुर्भाग्य से इनमें से 46 प्रतिशत को पता भी नहीं है कि उन्हें ब्लड प्रेशर की बीमारी है. जब किसी अन्य समस्याओं का इलाज कराने जाते हैं, तब उन्हें पता चलता है कि उनका बीपी बढ़ा हुआ है. डब्ल्यूएचओ के मुताबिक करीब 70 करोड़ लोग बीपी का इलाज भी नहीं कराते हैं. अगर सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ तो यहां से दिल से संबंधित कई जटिलताओं के पैदा होने का जोखिम बढ़ जाता है. इसलिए यदि बीपी बढ़ा हुआ है तो तुरंत अपने लाइफस्टाइल पर ध्यान दें. रोजाना एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट को अपने डेली रूटीन में शामिल करें. सिगरेट, शराब, प्रोसेस्ड फूड, ज्यादा चीनी, ज्यादा नमक खाने से परहेज करें. तनाव को पास आने न दें. अपने डॉक्टर से नियमित रूप से मिलते रहे और सलाह लेते रहे.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info