healthplanet.net

Posted on

High Protein Diet: शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन के 10 सबसे अच्छे प्राकृतिक स्रोत, आसानी से पूरी करें प्रोटीन की कमी
Vegetarian Protein Food: प्रोटीन से भरपूर कई शाकाहारी खाद्य पदार्थ हैं, जिन्हें आप डाइट में शामिल कर सकते हैं. दूध, दही, दालें, चना और सोयाबीन प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं.

Protein For Health: हमारे शरीर को ऊर्जा देने के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है. स्वस्थ रहने के लिए हमें अपनी डाइट में रोजोना प्रोटीन से भरपूर आहार शामिल करना चाहिए. हमारी डाइट का करीब 15 से 35 प्रतिशत हिस्सा प्रोटीन का होना चाहिए. प्रोटीन से शरीर को भरपूर एमिनो एसिड्स प्राप्त होते हैं. बच्चों की ग्रोथ और फिटनेस को बनाए रखने के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है. सिंपल भाषा में बात करें तो हमारे सभी दैनिक कार्यों को करने के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है. आमतौर पर लोग प्रोटीन के लिए नॉनवेज को बेहतर मानते हैं, लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि शाकाहारी भोजन में प्रोटीन नहीं पाया जाता है. अगर आप वेजिटेरिन हैं तो दूध, दही, पनीर, दालें और कुछ फल सब्जियों से प्रोटीन की कमी को पूरा कर सकते हैं आज हम आपको प्रोटीन से भरपूर ऐसे 10 खाद्य पदार्थों के बारे में बता रहे हैं जो पूरी तरह से प्राकृतिक हैं.

प्रोटीन के शाकाहारी स्रोत (Protein Vegetarian Food Source)

1 दूध-दही- प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए आप डाइट में दूध, दही जरूर शामिल करें. रोजाना दूध पीने से प्रीटीन की कमी को दूर किया जा सकता है. करीब 100 ग्राम दूध में 3.6 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. इसके अलावा दही, छाछ या लस्सी पीने से भी प्रोटीन मिलता है.
2 सोयाबीन- प्रोटीन के लिए शाकाहारी स्रोत में सोयाबीन काफी अच्छा विकल्प है. आप सोयाबीन से रोजाना की प्रोटीन जरूरतों को पूरा कर सकते हैं. आप सोयाबीन की सब्जी या स्प्राउट्स के तौर पर इसे डाइट में शामिल कर सकते हैं.

3 पनीर- पनीर खाने से भी भरपूर प्रोटीन मिलता है. पनीर को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं. इसके अलावा खोआ, स्किम्ड मिल्क के सेवन से भी प्रोटीन मिलता है. बच्चों को भी पनीर जरूर खिलाएं.

4 दाल- रोजाना खाने में दाल जरूर शामिल करें. दाल खाने से शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा किया जा सकता है. सभी दालों में प्रोटीन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. बच्चों की डाइट में भी दालें शामिल करें.

5 ड्राई फ्रूट्स- प्रोटीन के लिए आप मेवा भी खा सकते हैं. काजू और बादाम में काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. आप नाश्ते में ड्राई फ्रूट्स जरूर शामिल करें.

6 मूंगफली- मूंगफली में प्रोटीन, विटामिन और कैलोरी भरपूर पाई जाती है. मूंगफली खाने से शरीर को काफी मात्रा में पोषण मिलता है. आप प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए मूंगफली का सेवन जरूर करें.

7 टोफू- वेगन डाइट को फॉलो करने वाले लोग प्रोटीन के लिए तोफू का सेवन कर सकते हैं. सोयाबीन से बना टोफू काफी हेल्दी होता है. टोफू में अंडे के बराबर प्रोटीन पाया जाता है. आप इसे किसी भी तरह अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. टोफू में प्रोटीन के अलावा आयरन और कैल्शियम भी भरपूर होता है.

8- कद्दू के बीज- कद्दू के बीज बहुत फायदेमंद होते हैं. ये प्रोटीन का अच्छा सोर्स हैं. आप ड्राइ फ्रूट्स की तरह कद्दू के बीज का इस्तेमाल कर सकते हैं. इनमें आयरन, मैग्नीशियम, जस्ता जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं.

9- चना- प्रोटीन के लिए आप चने का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. भूने चने एक हेल्दी स्नैक में शामिल होते हैं. आप चने को सब्जी, स्प्राउट्स या करी के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं. सभी प्रकार के चने काबुली, हरा और काला में प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है.

10- सब्जियां- सब्जियों में भी काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. प्रोटीन के लिए आप फूल गोभी, हरी मटर, पालक और मशरूम, शतावरी और सुंदरी की फलियों का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये सब्जियां शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करने में मदद करती हैं.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info