Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
हाई ब्लड प्रेशर में क्या खाना चाहिए
हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रखने के लिए डैश डाइट (DASH - Dietary Approaches to Stop Hypertension) प्लान अपनाने का सुझाव दिया जाता है। इसमें पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम युक्त खाद्य पदार्थों को आहार में शामिल करने की सलाह दी जाती है।
आप सब्जियां जैसे - ब्रोकोली, पालक, मटर, लीमा बीन्स, टमाटर, शकरकंद, और विंटर स्क्वैश आदि को अपने डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
ताजे फल, जिसमें खरबूजा, केला, कीवी, प्रून और खुबानी आदि शामिल हैं। इसके अलावा, खट्टे फलों को भी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
लो फैट डेयरी प्रोडक्ट - दूध और दही।
लीन मीट, फिश और अंडे का सफ़ेद भाग का सेवन कर सकते हैं।
नट्स और सीड्स - कद्दू का बीज, पिस्ता, चिया सीड्स आदि।
साबुत अनाज, बीन्स, बीज, मेवे, और वनस्पति तेल शामिल कर सकते हैं।
हाई ब्लड प्रेशर में क्या नहीं खाना चाहिए
उच्च रक्तचाप में नहीं खाने वाले खाद्य पदार्थ को ध्यान में रखना जरूरी है। इससे समस्या को गंभीर होने से रोकने और नियंत्रण में रखने में मदद मिल सकती है।
1. नमक या सोडियम
हाई बीपी में किन चीजों से परहेज करें, इस सूची में सबसे पहले नाम नमक का आता है। नमक सोडियम से भरपूर होता है, जो ब्लड प्रेशर को बढ़ाने का काम कर सकता है। इससे हृदय रोग का जोखिम बढ़ सकता है।
ऐसे में अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो टेबल सॉल्ट लेने से बचें। टेबल सॉल्ट के जगह पर सीमित मात्रा में हिमालियन या रॉक सॉल्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर की भी मदद ले सकते हैं।
2. चीनी
चीनी और चीनी के इस्तेमाल से बने खाद्य पदार्थ में शुगर की भरपूर मात्रा होती है, जो ब्लड प्रेशर को बढ़ाने का काम कर सकता है। ऐसे में शुगर कैंडी, आइसक्रीम, शुगरी सोडा, केक, आदि के सेवन से परहेज़ करना चाहिए । इसकी जगह मीठे फलों और ड्राई फ्रूट्स को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।
3. रेड मीट
हाई ब्लड प्रेशर में क्या नहीं खाना चाहिए, इस लिस्ट में रेड मीट भी शामिल है। रेड मीट के सेवन से शरीर में ऐसे यौगिक (Compound) रिलीज़ होते हैं, जो रक्तचाप बढ़ा सकते हैं।
रेड मीट में अधिक मात्रा में सैचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल होते हैं, जो नुकसानदायक कोलेस्ट्रॉल (Low Density Lipoprotein Cholesterol or LDL) के स्तर को बढ़ा सकता है। इससे हृदय रोग का जोखिम बढ़ सकता है। इसलिए, हाई ब्लड प्रेशर में रेड मीट के सेवन से बचना चाहिए और इसके जगह पर सीमित मात्रा में लीन मीट या फिश का सेवन करना चाहिए।
4. फैट
अगर आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आपको फैट युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन करने से बचना चाहिए। विशेषज्ञ की मानें, तो फैट युक्त ज्यादातर खाद्य पदार्थ में सैचुरेटेड और ट्रांस फैट होते हैं।
ये फैट्स एलडीएल कोलेस्ट्रॉल (LDL - हानिकारक कोलेस्ट्रॉल) के स्तर को बढ़ा सकता है और एचडीएल कोलेस्ट्रॉल (HDL - अच्छा कोलेस्ट्रॉल) के स्तर को कम कर सकता है, जिससे उच्च रक्तचाप का जोखिम बढ़ सकता है।
अधिकतर फैट वाले खाद्य पदार्थ तेल से बनते हैं। वहीं, विशेषज्ञ द्वारा सलाह दी जाती है कि हाई ब्लड प्रेशर में तेल वाले भोजन से बचें। इसके अलावा, होल फैट युक्त डेयरी प्रोडक्ट को भी अवॉयड करें।
5. प्रोसेस्ड और डिब्बा बंद खाद्य पदार्थ
हाई बीपी में प्रोसेस्ड और डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ से परहेज करना चाहिए। यह दिखने में स्वस्थ आहार लग सकते हैं, पर सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। दरअसल, इसे ताजा रखने एक लिए प्रिजर्वेटिव का इस्तेमाल किया जाता है।
साथ ही प्रोसेस्ड और डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ में सोडियम की अधिक मात्रा होती है, जो ब्लड प्रेशर को बढ़ाने का काम कर सकता है। इसके अलावा, ऑयली जंक या फ़ास्ट फ़ूड जैसे - चिप्स, बर्गर, पिज़्ज़ा, फ्राइज़ से भी परहेज़ करें।
6. अचार
अचार को तैयार करने और लंबे समय तक खाने योग्य रखने के लिए नमक का इस्तेमाल किया जाता है। नमक में सोडियम भरपूर मात्रा में होता है, जो ब्लड प्रेशर को बढ़ाने का काम कर सकता है।
7. कैफीन
कैफीन अस्थायी रूप से रक्तचाप को बढ़ा सकता है, जिससे उच्च रक्तचाप की स्थिति गंभीर हो सकती है। इसलिए, जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें कैफीन युक्त पदार्थों का सेवन करना कम कर देना चाहिए। बता दें कि अधिकतर कैफीन, कॉफ़ी और चॉकलेट में पाया जाता है, इसलिए बेहतर है इन चीज़ों के सेवन से परहेज़ करें।
8. शराब और धूम्रपान से दूरी बनाएं
ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर शराब और धूम्रपान से भी बचना चाहिए। शराब में कैलोरी की अधिक मात्रा होती है, जो वजन को बढ़ा सकता है। इससे ब्लड प्रेशर में वृद्धि हो सकती है। साथ ही यह ह्रदय रोग का जोखिम भी बढ़ा सकता है।
वहीं, स्मोकिंग से धमनियां कठोर व संकरी हो जाती है, जिससे कि रक्तचाप बढ़ने लगता है। इसलिए बेहतर है वक़्त रहते इन चीज़ों के सेवन से दूर रहें।
| --------------------------- | --------------------------- |