healthplanet.net

Posted on

विशेषज्ञ कहते हैं कि हाइपरटेंशन का मुख्य कारण तनाव और अनियंत्रित खानपान होता है। इसके अलावा मोटापा, नींद की कमी, तैलीय पदार्थों का अधिक सेवन और नमक का अधिक सेवन भी इसके कुछ अन्य कारण हो सकते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि अपनी डाइट पर ध्यान दें।

आमतौर पर सभी लोगों में हाइपरटेंशन यानि हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने के पीछे का कारण है खाना। अगर कोई व्यक्ति ज्यादा नमक या ज्यादा तेज मसालेदार खाना लेता है तो उसे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। लेकिन हर उम्र वर्ग में हाई ब्लड प्रेशर होने के कारण या जोखिम कारक अलग हो सकते हैं, यहाँ तक कि महिलाओं में और पुरुषों में हाई ब्लड प्रेशर के कारण भी भिन्न होते हैं। चलिए सबसे पहले जानते हैं हाई ब्लड प्रेशर के आम कारणों के बारे में जो कि निम्नलिखित है :-

वंशानुगत

धूम्रपान करना

बढ़ती उम्र

ल्यूपस रोग

ज्यादा नमक या मसालेदार खाना लेना

मोटापा या लगातार वजन बढ़ता

ज्यादा शारीरिक गतिविधियां करना

शराब का अधिक करना

मानसिक और शारीरिक तनाव

रक्त से जुडी कोई अन्य समस्या

हृदय से जुड़ी कोई समस्या

किडनी से जुड़ी कोई समस्या

बाधक निंद्रा अश्वसन (obstructive sleep apnea)

अंडरएक्टिव या ओवरएक्टिव थायराइड


महिलाओं में हाई ब्लड प्रेशर के कारण :-

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि महिलाओं में हाई ब्लड प्रेशर होने के कारण पुरुषों से अलग हो सकते हैं और ऐसा होता है हार्मोनस के कारण। दरअसल, महिलाओं में हाई ब्लड प्रेशर के जोखिम को बढ़ाने वाले तीन मुख्य कारण है जिसमे – गर्भावस्था, रजोनिवृत्ति, और गर्भनिरोधक गोलियों का उपयोग शामिल है। गर्भावस्था के दौरान, महिलाओं में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या प्रीक्लेम्पसिया (preeclampsia) का संकेत हो सकता है। प्रीक्लेम्पसिया यह एक ऐसी संभावित खतरनाक स्थिति गर्भवती महिला और उसके अजन्मे बच्चे को प्रभावित कर सकती है। प्रीक्लेम्पसिया के दौरान होने वाले ब्लड प्रेशर के लक्षण निम्नलिखित है :-

सिर दर्द

दृष्टि परिवर्तन (vision change)

पेट में दर्द

एडिमा के कारण सूजन

प्रीक्लेम्पसिया की समस्या से बचने के लिए महिला को शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के तनाव से दूर रहना चाहिए।


किशोरों (teens) में हाई ब्लड प्रेशर के कारण :-

किशोरों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने के कारण अलग होते हैं जो कि निम्नलिखित है :-

मोटापा

जंक फ़ूड ज्यादा लेना

ज्यादा जिम जाना

शारीरिक या मानसिक तनाव

टाइप 2 मधुमेह

गुर्दे की बीमारी

स्नायविक स्थिति (a neurological condition)

अंतःस्रावी रोग (endocrine disease) जो हार्मोन को प्रभावित करता है।

संवहनी रोग (vascular disease) जो रक्त वाहिकाओं को प्रभावित करता है।

इन सभी कारणों के चलते दिखाई देने वाले लक्षण उपरोक्त बताएं गये हैं।


बच्चों में हाइपरटेंशन की समस्या के कारण :-

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बच्चों को भी प्रभावित कर सकती है। बच्चों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने के कारण निम्नलिखित है :-

मोटापा

मधुमेह

ट्यूमर

हृदय की समस्याएं

किडनी से संबंधित समस्याएं

थायरॉयड समस्याएं

एक आनुवंशिक स्थिति, जैसे कुशिंग सिंड्रोम (Cushing's syndrome)

बच्चों में मोटापा और मधुमेह हाई ब्लड प्रेशर का कारण और लक्षण दोनों हो सकते हैं। लेकिन सामान्य तौर पर बच्चों में हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण कम दिखाई देते हैं। वैसे निम्नलिखित लक्षणों से बच्चों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को पहचाना जा सकता है :-

सरदर्द

थकान

धुंधली दृष्टि

नकसीर


नवजात शिशुओं और बहुत छोटे बच्चों में हाई ब्लड प्रेशर के कारण :-

जी हाँ, नवजात शिशुओं और बहुत छोटे बच्चों को भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इस बारे में बहुत ही कम लोगो को जानकारी है कि इतनी कम उम्र में भी इंतनी गंभीर समस्या हो सकती है। नवजात शिशुओं और बहुत छोटे बच्चों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने का मतलब होता है कि बच्चा गंभीर समस्या से जूझ रहा है, आप निम्नलिखित कारणों से इस बात की गंभीरता को समझ सकते हैं :-

हृदय संबंधित कोई रोग

जन्म से ही किडनी संबंधित समस्या

जन्म से या जन्म के बाद मधुमेह होना

अंतःस्रावी रोग (endocrine disease)

नवजात शिशुओं और बहुत छोटे बच्चों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर सामान्य से अलग लक्षण दिखाई दे सकते हैं जो कि निम्नलिखित है :-

सुस्ती

मिर्गी (Epilepsy)

चिड़चिड़ापन

सांस लेने में परेशानी

बच्चे का ठीक से विकास न हो पाना

अगर आप अपने बच्चे में उपरोक्त लक्षण महसूस कर रहे हैं तो तुरंत अपने चिकित्सक से इस बारे में बात करें।


हाई ब्लड प्रेशर की वजह से कौन-कौन सी समस्याएँ हो सकती है?

अगर कोई व्यक्ति लंबे समय तक हाई ब्लड प्रेशर यानि उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) की समस्या से जूझता है तो इसकी वजह से उन्हें कई गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है जो कि निम्नलिखित है :-

खून के थक्के बनना

धमनीविस्फार (aneurysm)

मस्तिक्ष आघात (brain stroke)

दिल का दौरा और दिल की विफलता

उपापचयी सिंड्रोम (metabolic syndrome)

मस्तिष्क गतिविधि और स्मृति समस्याएं

आँखों में मोटी, संकरी या फटी हुई रक्त वाहिकाएँ

किडनी की विफलता (उच्च रक्तचाप किडनी खराब होने के सबसे बड़े कारणों में शामिल है)


solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info