Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
अम्लपित्त रोग में क्या खाएं-
हाइपरएसिडिटी/अम्लपित्त रोगी को मिश्री, आंवला, गुलकंद, मुनक्का आदि मधुर द्रव्यों का प्रयोग करना चाहिए।
बथुआ, चौलाई, लौकी, करेला, धनिया, अनार, केला आदि शाक व फलों का प्रयोग करें।
दूध का प्रयोग नियमित रूप से करें।
हाइपर एसिडिटी से राहत दिलाती हैं ये नैचुरल चीज़ें (Hyper Acidity Home Remedies):
त्रिफला
भारत में त्रिफला (Triphala Benefits) हर घर में पाया जाता है। यह 3 फलों हरिताकी, बहेड़ा और आंवले का मिश्रण है। यह पेट की हर समस्या के लिए कारगर माना जाता है। इसीलिए, हाइपर एसिडिटी में आप त्रिफला का सेवन कर सकते हैं। आप इस रोज़ सुबह पानी के साथ ले सकते हैं।
दूध
यह एक अच्छा एंटाएसिड फूड साबित होता है। क्योंकि, दूध पीने से गैस और एसिडिटी की समस्या कम होती है। हाइपर एसिडिटी से राहत के लिए आप ठंडा दूध पी सकते हैं। इसके अलावा, दूध में किशमिश या मुनक्का डालकर उबालें। इस दूध को उबालते समय आंच कम रखें। क्योंकि, किशमिश से दूध फट सकता है। 5 मिनट उबालने के बाद इस दूध को ठंडा होने दें। फिर, इसे पीएं।
मुलेठी
गले की समस्याओं से राहत दिलाने वाली मुलेठी हाइपर एसिडिटी की परेशानी भी कम करती है। मुलेठी की एक जड़ को पानी के साथ उबालकर पीएं या मुलेठी पाउडर से बना काढ़ा पीने से आपकी एसिडिटी की समस्या कम हो सकती है। साथ ही एसिडिटी की वजह से होने वाले पेट दर्द को भी कम करता है यह नुस्खा। (Mulethi)
नीम
अपने एंटी-बैक्टेरियल गुणों से भरपूर नीम (Neem Health benefits) को आप हाइपर एसिडिटी के घरेलू नुस्खे के तौर पर आज़मा सकते हैं। नीम के पेड़ की छाल (Neem Bark) का पाउडर पेट की समस्याओं में इस्तेमाल की जा सकती है। इसके लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच नीम का पाउडर मिलाएं। इसे, रातभर ढंककर रखें। सुबह इसे छान लें और पामी को पी लें।
| --------------------------- | --------------------------- |