Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
हाइपर एक्टिव बच्चे को संभालने के 10+ बेहतरीन तरीके | hyper active bache ke liye tips
हाइपर एक्टिव बच्चे को संभालना इतना मुश्किल भी नहीं है। बस पेरेंट्स को कुछ टिप्स पर गौर करना चाहिए, जिनके बारे में हम नीचे बता रहे हैं (7)।
बच्चे के लिए रूटीन बनाएं- बच्चे के पूरे दिन के लिए रूटीन तैयार करें। इसमें सुबह जागने के समय से लेकर सोने के समय तक का पूरा शेड्यूल बनाए और बच्चे को उसे पालन करने के लिए भी कहें।
आर्गनाइज्ड रहने के लिए कहें- बच्चे को शांत रखने के लिए उनका संगठित तरीके से रहना जरूरी है। बच्चे को हमेशा एक ही जगह पर स्कूल बैग, कपड़े और खिलौने रखने के लिए प्रोत्साहित करें। इससे वे अपने चीजों को कम खोएगा और परेशान भी कम करेगा।
डिस्ट्रैक्शन को मैनेज करें- हाइपर एक्टिव बच्चे को शांत रखने के लिए डिस्ट्रैक्शन को मैनेज करने की आवश्यकता होती है। उदाहरण के लिए अगर बच्चा होमवर्क कर रहा है, तो टीवी बंद रखें और कोशिश करें कि आसपास शांत वातावरण बना रहे।
विकल्पों को सीमित करें- अपने बच्चे को अतिउत्तेजित महसूस न कराएं। उन्हें किसी भी चीज सीमित विकल्प दें। उदाहरण के लिए उसे पहने के लिए ज्यादा की जगह सिर्फ दो ड्रेस में से किसी एक को चुनने के लिए कहें।
साफ बात करें- बच्चों से जो भी बात करें, वो स्पष्ट होनी चाहिए। उनसे ज्यादा घुमा-फिराकर बातें न करें।
प्लानिंग में मदद- बच्चे के काम को सरल बनाने के लिए उनके काम को विभाजित करें। अगर बच्चे का काम अधिक समय लेगा, तो उन्हें जल्दी काम शुरू करने के लिए कहें और बीच-बीच में ब्रेक लेने के लिए कहें। साथ ही काम को प्लानिंग के साथ करने के लिए उनकी मदद करें। उन्हें बताएं कि स्टेप बाय स्टेप आगे बढ़ने से काम आसान हो जाएगा। इससे उन्हें तनाव नहीं होगा।
पुरस्कार दें- बच्चों को अच्छे काम के लिए प्रेरित करें और जब वो ऐसे करें, तो उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार जरूर दें। साथ ही उन्हें समझाएं कि अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए छोटे-छोटे कदम उठाएं।
अनुशासन का पालन- हाइपर एक्टिव बच्चे को शांत रखने के लिए उन्हें अनुशासित रखना जरूरी है। उन्हें डांटने, चिल्लाने या मारने की जगह, उनकी छूट में कुछ कमी करें। साथ ही कुछ सख्त नियम भी बना सकते हैं। बस ध्यान रहे कि इन सख्त नियमों के चलते बच्चा जिद्दी न हो जाए।
सकारात्मक अवसर- एडीएचडी वाले बच्चों को कुछ काम तनावपूर्ण लग सकते हैं। ऐसे में उन चीजों का पता लगाएं, जिसे आपका बच्चा अच्छे से कर सके और उसी क्षेत्र में उन्हें आगे बढ़ने के लिए बढ़ावा दें। अगर उसे खेल, म्यूजिक या पेंटिंग में से कुछ भी पसंद है, तो उसे वो काम करने के लिए प्रेरित करें।
स्वस्थ जीवनशैली- अति सक्रीय बच्चे को शांत रखने के लिए स्वस्थ जीवन देना भी जरूरी है। इसलिए, ध्यान दें कि उसे खाने में सभी पोषण तत्व मिलें और पर्याप्त नींद भी मिले।
गले लगाएं- अति सक्रीय बच्चा जब अधिक परेशान करने लगे, तब उसे प्यार से गले लगाकर सहलाना चाहिए। पेरेंट्स की यह गतिविधि भावनात्मक रूप से काम करती है। इससे बच्चा शांत हो सकता है। यह तरीका अधिकतर बच्चों के लिए काम करता है।
| --------------------------- | --------------------------- |