healthplanet.net

Posted on

Turmeric Milk: सेहत के लिए चमत्कार है हल्दी वाला दूध, 15 फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Turmeric Milk Health Benefits: हल्दी दूध सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. ये ही वजह है कि घरेलू नुस्खों के तौर पर हल्दी वाला दूध पीने की सलाह दी जाती है. आयुर्वेद में भी हल्दी को सबसे बेहतरीन नेचुरल एंटीबायोटिक माना गया है. अगर आप हल्दी वाला दूध पीते हैं, तो आपको कई तरह के स्वास्थ्य लाभ होते हैं.

हल्दी वाला दूध
Turmeric Milk Health Benefits: हल्दी दूध सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. ये ही वजह है कि घरेलू नुस्खों के तौर पर हल्दी वाला दूध पीने की सलाह दी जाती है. आयुर्वेद में भी हल्दी को सबसे बेहतरीन नेचुरल एंटीबायोटिक माना गया है. अगर आप हल्दी वाला दूध पीते हैं, तो आपको कई तरह के स्वास्थ्य लाभ होते हैं. स्किन से लेकर पेट और शरीर के कई रोगों के लिए हल्दी वाला दूध लाभकारी होता है. हल्दी वैसे भी कई औषधीय गुणों से परिपूर्ण है.

वहीं, दूध में कई पौष्टिक तत्व होते हैं, जो हमें बीमारियों से बचाते हैं. दूध में कैल्शियम से लेकर प्रोटीन और विटामिन तक कई पौष्टिक तत्व होते हैं. दूध पीने से शरीर हाइड्रेड ही नहीं होता, बल्कि तनाव भी दूर होता है और हड्डियां मजबूत होती हैं. जब आप दूध में हल्दी मिलाकर पीते हैं, तो इसके औषधीय गुण कई गुना बढ़ जाते हैं. ये ही वजह है कि हल्दी दूध को इसके गुणो के कारण गोल्डन मिल्क (Golden Milk) भी कहा जाता है. आइये हल्दी दूध के कुछ फायदों के बारे में जानते हैं.

1- चोट और दर्द के साथ ही सर्दी खांसी में बेहद लाभकारी होता है हल्दी और दूध.
2- हल्दी और दूध पीने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है.
3- हल्दी और दूध पीने से हड्डियों में होने वाला दर्द दूर होता है.
4-हल्दी और दूध पेट की समस्याओं से निजात दिलाता है.
5- हल्दी दूध पीने से शरीर के सारे विषैले टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं और पाचन क्रिया भी ठीक रहती है.
6- रोजाना हल्दी वाला दूध पीने से चेहरे पर निखार आता है.
7-हल्दी में एंटीसेप्टिक व एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो खुजली और मुंहासे में फायदेमंद होते हैं.
8- यहां तक कहा जाता है कि हल्दी वाला दूध पीने से अर्थराइटिस की बीमारी नहीं होती है.
9- हल्दी और दूध पीने से तनाव दूर होता है और अनिद्रा की समस्या भी दूर होती है.
10- गर्म हल्दी और दूध पीने से दमा, ब्रोंकाइटिस, फेफड़ों में कफ और साइनस जैसी समस्याओं में राहत मिलती है.
11- हल्दी वाला दूध बैक्टीरियर और वायरल संक्रमण से लड़ने में मददगार होता है.
12- यहां तक कहा जाता है कि हल्दी और दूध पीने से मोटापा कम होता है.
13- हल्दी और दूध पीने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है. वैसे भी हल्दी को ब्लड प्यूरिफायर माना गया है.
14- हल्दी और दूध पीने से लीवर मजबूत होता है और पेट की बीमारियां नहीं होती हैं.
15- हल्दी और दूध महिलाओं को महावारी में होने वाले दर्द से राहत देता है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info