healthplanet.net

Posted on

हर्निया के ऑपरेशन के बाद भारी वजन उठाना है खतरनाक, जानिए क्या सावधानियां बरतनी हैं जरूरी

हर्निया के ऑपरेशन के बाद बरतें सावधानियां.
Hernia Surgery After Care-अगर आपने भी हर्निया का ऑपरेशन करवाया है तो बात केवल यहीं तक खत्म नहीं हो जाती है बल्कि इसकी ऑफ्टर केयर टिप्स का पालन करना भी काफी जरूरी होता है. यूपीएमसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगर व्यक्ति इन टिप्स का पालन करता है तो ही जल्दी से रिकवर हो सकता है. कुछ जरूरी सावधानियों में से एक जरूरी सावधानी है भारी वजन उठाना. अगर व्यक्ति सर्जरी के तुरंत बाद वजन उठाने लगता है तो यह उनकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. इसलिए कुछ चीजों का परहेज करना उन के लिए काफी जरूरी है. व्यक्ति को इन बातों की जानकारी होना जरूरी है. जिससे व्यक्ति की रिकवरी जल्दी हो सके. तो आइए जानते हैं इस ऑपरेशन के बाद कौन कौन सी सावधानियां बरतनी आपके लिए जरूरी होती है.

सावधानियां जो जरूरी हैं

जितना जल्दी हो सके उतना जल्दी खाना खा लें, अगर संभव है तो पहले तरल पदार्थों का सेवन करें और बाद में अपनी डाइट में थोड़ी-थोड़ी सॉलिड चीजों को एड करते जाएं. अगर आपको पहले की तरह भूख नहीं लग रही है तो यह पूरी तरह से सामान्य है.
अपने आप को अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रखें और एक दिन में कम से कम 6 से 8 गिलास पानी पीने की कोशिश करें.

डॉक्टर द्वारा बताई गई दर्द को कम करने वाली दवा का ही सेवन करें. इनका सेवन करने से आपका जी मिचलाना, कब्ज होना आदि जैसे लक्षणों में राहत मिल सकती है.
अगर दर्द की दवाइयों का सेवन कर रहे हैं तो शराब का सेवन भी न करें.
काफी ढीले और आरामदायक कपड़े पहनें ताकि स्टिच पर फ्रिक्शन न लग सके.
छींकते समय घबराएं न बल्कि एक तकिए को अपने पास रखें.

खुद को एक्टिव रखने की कोशिश करें और जितना हो सके थोड़े समय के लिए वॉक करें.
पूरा आराम करें और दोपहर में भी थोड़ी देर के लिए झपकी जरूर लें.
शुरुआत में ज्यादा वजन न उठाएं और हो सके तो पहले 6 से 8 हफ्तों में बिलकुल ही वजन न उठाएं.
बहुत ज्यादा समय के लिए एक ही जगह ना बैठे रहें.
अल्कोहल और स्मोकिंग से दूरी बनाना जरूरी है.
कुछ दिनों के लिए ज्यादा कसे कपड़े पहनना भी ठीक नहीं.
थोड़ी भी ब्लीडिंग होने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें.
बॉडी के निचले हिस्से में प्रेशर पड़ने वाले व्यायाम से बचें.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info