Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
खाना खाने के बाद कितने कदम चलना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से
खाना खाने के बाद चलने या टहलने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं। इससे कैलोरी बर्न होने के साथ बैली फैट भी कम होता है।
कई लोगों को आपने देखा होगा कि खाने के बाद उनके सोने या लेटने की आदत होती है। इस आदत की वजह से वे धीरे-धीरे अपने शरीर को बीमार बना लेते हैं। इससे आपका वजन बढ़ सकता है और आप हृदय रोगों से ग्रस्त हो सकते हैं। शरीर के लिए जितना जरूरी अच्छा भोजन करना है, उतना ही जरूरी उसे पचाना भी है। ताकि सभी अंगों तक पोषक तत्व पहुंच सके। लेकिन अगर आप खाना खाने के बाद लेट जाते हैं, तो इससे खाने का पाचन सही ढंग से नहीं हो पाता है। खाने के सही पाचन के लिए आपको खाना खाने के बाद 15-20 मिनट के लिए जरूर टहलना चाहिए। इससे आपका मेटाबॉलिज्म तेज होता है और खाना के पाचन अच्छे से होता है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित रहता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर और हृदय समस्याएं नहीं होती है। इसके लिए आप 1500-2000 स्टेप्स चल सकते हैं। इससे वजन भी कंट्रोल रहता है। आइए खाना खाने के बाद चलने या टहलने के फायदे के बारे में विस्तार से जानते हैं। इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने बात की डाइट मंत्रा क्लीनिक की फाउंडर और डायटीशियन कामिनी सिन्हा से।
खाना खाने के बाद टहलने के फायदे
1. मेटाबॉलिज्म तेज करे
किसी भी समय खाना खाने के बाद टहलने से आपका मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है। इससे खाने का पाच अच्छे से होता है और कब्ज की शिकायत नहीं होती है। जब आपके खाने का पाचन अच्छे से होता है, तो शरीर के सभी अंगों तक पोषक तत्व और ऑक्सीजन अच्छे से पहुंच पाते हैं। इसके अलावा शरीर में कैलोरी की मात्रा कम जमा होती है।
2. अच्छी नींद में फायदेमंद
रात का खाना खाने के बाद टहलने से आपको रात में अच्छी नींद आती है। इससे आपको तनाव का अनुभव नहीं होता है। दरअसल रात को टहलने से पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से होता है और आपको थकान भी महसूस होती है, जिससे रात को अच्छी नींद आती है।
3. वजन कम करने में कारगर
वजन कम करने के लिए भी आपको खाना खाने के टहलना जरूर चाहिए। इससे आपका वजन नियंत्रित रहता है। पैदल चलने से आपके शरीर में मौजूद कैलोरी तेजी से घटती है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है। इससे खाने का पाचन अच्छे से होता है और आपका वजन नियंत्रित रहता है। खाने के बाद भारीपन और कब्ज जैसी परेशानी नहीं रहती है।
4. ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाए
शरीर के अंग और मांसपेशियों को ठीक से काम करने के लिए बेहतर ब्लड सर्कुलेशन की जरूरत होती है। खाने के बाद 20 मिनट वॉक करने से पूरे शरीर में रक्त संचार बेहतर ढंग से होता है।
इन बातों का रखें ध्यान
खाना खाने के बाद आप केवल धीमी गति से टहलें। अगर आप खाना खाने के बाद दौड़ते हैं, तो इससे आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है। इसके अलावा बहुत तेजी से वॉक करने से भी डाइजेशन सिस्टम खराब हो सकता है। साथ ही हार्ट एक्सरसाइज या वर्कआउट भी न करें। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो उस स्थिति में भी आप धीरे-धीरे वॉक करें। इससे भी आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |