Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
क्या आप भी हो जाते हैं बार-बार बीमार तो जरूर करें ये उपाय
माना जाता है कि घर का खराब वास्तु हमारे जीवन पर कई तरह से असर डालता है। धन की हानि, घर में कलेश, बीमारी आदि का इससे संबंध कहा जाता है। कई बार होता है कि घर का कोई सदस्य बार-बार बीमार पड़ रहा हो। यह खराब जीवनशैली के चलते भी हो सकता है। वहीं, यह खराब वास्तु के चलते भी हो सकता है। कहा जाता है कि अगर घर का वास्तु सही न हो तो आपको न केवल आर्थिक, पारिवारिक बल्कि स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं जैसी परेशानियां भी उठानी पड़ती हैं। ऐसे में घर का वास्तु सही होना बेहद जरूरी होता है। वास्तु में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिनके जरिए आपक बीमारियों की छुटाकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं ये उपाय। बता दें कि इनका कोई भी वैज्ञानिक आधार नहीं हैं। यह केवल जानकारी मात्र है।
1. वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर घर की उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा बंद हो या फिर दक्षिण-पश्चिम दिशा खुली हो तो तो इससे धन के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आती हैं। अगर आपके घर की दक्षिण दिशा में दोष हो तो आपको अपने पितरों का स्मरण करना चाहिए। इससे आपको उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।
2. जब भी रसोई में खाना बनाया जाता है तो आपको सही दिशा में मुंह रखना बेहद जरूरी होता है। अगर आप खाना बनाते समय मुंह दक्षिण दिशा में रखते हैं तो आपको कमर दर्द, जोड़ो में दर्द जैसी समस्याएं झेलनी पड़ती हैं। ऐसे में कोशिश करें कि खाना पकाते समय मुख पूर्व दिशा में हो।
3. घर में उत्तर पूर्व स्थान को बेहद ही शुभ माना जाता है। अगर इस दिशा में कोई शौचालय या सीढ़ियां बनाता है तो इससे दोष आता है। इससे मानसिक तनाव हो सकता है। घर के ईशान कोण हिस्से में देवस्थान बनाएं या हल्का सामान रखें, यह शुभ होता है।
4. घर में केवल वही दवाईयां रखें जो जरूरी हों। अगर अनआवश्यक दवाईयां आपने अपने पास रखी हैं तो यह दोष का कारण बनती हैं और इससे स्वास्थ्य पर खराब असर पड़ता है।
5. अगर बीमारियों के चलते व्यक्ति का शरीर कमजोर हो गया है तो उसे लाल रंग का कपड़ा जो कि ऊर्जा का प्रतीक है, रखना चाहिए। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ भी करना चाहिए।
| --------------------------- | --------------------------- |